Satya Report: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों ने दौड़ादौड़ा कर काटा है. इस हमले में 25 लोग घायल हो गए हैं, जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मधुमक्खियों के हमले के डर से इलाके में दहशत का माहौल है.

मिर्जापुर में स्थित विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में शुक्रवार को विंध्यवासिनी देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले के कारण कई घायल हो गए तो कई श्रद्धालुओं ने भाग कर अपनी जान बचाई. इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एंबुलेंस की मदद से भर्ती कराया गया.
श्रद्धालुओं पर मधुमक्खियों का हमला
बताया जा रहा रायबरेली जिले से दुर्गेश यादव, सुनील और अनारकली के साथ कुल 25 की संख्या में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी देवी के शुक्रवार को दर्शन करने आए हुए थे. अटल चौक के पास पीपल के पेड़ के नीचे खाना बना रहे थे. इस दौरान आग जलाने पर धुआं निकालने के कारण मधुमक्खियां आक्रोशित हो गई. श्रद्धालुओं को मधुमक्खियों का झुंड दौड़ादौड़ा कर काटने लगा. इस दौरान कोई गमछा तो कोई चादर ओढ़कर मधुमक्खियों से बचता हुआ नजर आया.
ऐसे शांत हुईं मधुमक्खियां
इसके बावजूद मधुमक्खियां फिर भी नहीं मानी तो श्रद्धालुओं ने आग जला दी, तब जाकर किसी तरह से मधुमक्खियां शांत हुई और सूचना पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंच गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी खतरे से बाहर है. विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मनोरंजन कुमार राय ने बताया कि मधुमक्खियों के काटने से घायल श्रद्धालु आए हैं.
सभी का इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर हैं. वहीं, विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि रायबरेली से श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आए थे. पीपल के पेड़ की नीचे खाना बना रहे थे. इस दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया था.



