CrimeIndia

तेलंगाना के सूर्यापेट में दर्दनाक हादसा: लोहे की रॉड से लदे कंटेनर में घुसी अनियंत्रित बस, 5 यात्रियों की मौत, 20 घायल

Telangana News: तेलंगाना के सूर्यापेट जिले से एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जिले के कोदाड मंडल स्थित द्वारकुंटा के पास हैदराबादविजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित निजी ट्रैवल्स बस और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौके और इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निजी ट्रैवल्स की यह बस यात्रियों को लेकर हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु की ओर जा रही थी. जैसे ही बस कोदाड मंडल के द्वारकुंटा के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे लोहे की रॉड से लदे एक कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयावह थी कि कंटेनर में पीछे की ओर निकली लोहे की भारीभरकम छड़ें बस का अगला हिस्सा और शीशा तोड़ते हुए यात्रियों की सीटों तक अंदर घुस गईं. लोहे की रॉड से सीधा टकराने के कारण कई यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

चीखपुकार के बीच 1 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद बस के अंदर चीखपुकार मच गई. कई यात्री क्षतिग्रस्त बस के मलबे और सीटों के बीच बुरी तरह फंस गए. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से करीब 1 घंटे से अधिक समय तक कड़ी मशक्कत करके रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बस के हिस्सों को काटकर अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस जांच में जुटी

इस भीषण दुर्घटना के कारण हैदराबादविजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और कंटेनर को सड़क से हटवाकर करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तेज रफ्तार या ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply