CrimeIndia

​दर्द से तड़पती रही गर्भवती पत्नी, मोबाइल में पति सर्च करता रहा- कैसे करें हत्या…? फिर जो हुआ

Kheda News: गुजरात के खेड़ा जिले स्थित महुधा तालुका से एक बेहद जघन्य और रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. चरित्र पर शक के चलते एक शख्स ने परिवार संग मिलकर अपनी 13 सप्ताह की गर्भवती पत्नी अरुणाबेन सोढ़ा की बेरहमी से हत्या कर डाली. आरोपियों ने मृतका के हाथपैर बांधकर मुंह में जबरन नैनो यूरिया का जहरीला रसायन डाल दिया और फिर अपराध को छुपाने के लिए शव को खिड़की से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस खौफनाक कत्ल का भंडाफोड़ होने के बाद पति समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

​दर्द से तड़पती रही गर्भवती पत्नी, मोबाइल में पति सर्च करता रहा- कैसे करें हत्या…? फिर जो हुआ

पुलिस की तफ्तीश में वारदात की रात की खौफनाक कहानी सामने आई है. 17 अक्टूबर की रात 13 सप्ताह की गर्भवती अरुणाबेन को पेट में तेज दर्द हो रहा था. वो बारबार अपने पति मितुल से डॉक्टर के पास ले जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन मितुल ने उसकी बात अनसुनी कर दी और मोबाइल में व्यस्त रहा. जब दर्द से बेहाल होकर अरुणाबेन ने कहा कि ‘मैं खुद मर जाऊंगी’, तो पति मितुल ने तुरंत गूगल पर सर्च किया कि क्या पत्नी के आत्महत्या करने पर पति को जेल या कानूनी सजा होगी. कानूनी फंदे से बचने का तरीका खोजकर पति और उसके ससुराल वालों ने मिलकर हत्या का खौफनाक प्लान तैयार किया.

मुंह में ठूंसा कपड़ा, जबरन पिलाया नैनो यूरिया

हत्या की साजिश को अंजाम देने में पूरा ससुराल शामिल था. सास और ननद ने अरुणाबेन के हाथपैर कसकर पकड़ लिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि उसकी चीख बाहर न जा सके. इसके बाद पति मितुल ने घर में रखा नैनो यूरिया नामक जहरीला रसायन जबरन उसके मुंह में उंडेल दिया, जिससे अमोनिया गैस बनने के कारण दम घुटने से अरुणाबेन और उसके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई. कत्ल के बाद आरोपियों ने नायलॉन की रस्सी से शव को कमरे की खिड़की से लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या लगे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली पोल, पति और जेठ गिरफ्तार

17 अक्टूबर को आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मायके वालों ने हत्या का संदेह जताया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हुआ कि गले पर फांसी के निशान मौत के बाद बनाए गए थे और शरीर के अंदर यूरिया का जहरीला अंश पाया गया. फॉरेंसिक और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति मितुल सोढ़ा और उसके भाई विपुल सोढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है. महुधा थाना पुलिस फरार सास और ननद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply