CrimeIndiaTrending

दिवाली पर छीने गए पैसों​​​​​ का बदला लेने के लिए​​​​​​​​​​ दो नाबालिगों ने उठाया खौफनाक कदम! पार्क में बदमाश पर चाकू से किए कई वार, फिर…

दिवाली पर छीने गए पैसों​​​​​ का बदला लेने के लिए​​​​​​​​​​ दो नाबालिगों ने उठाया खौफनाक कदम! पार्क में बदमाश पर चाकू से किए कई वार, फिर…

पूर्वी दिल्ली: नंद नगरी इलाके में रुपये छीनने के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि दो नाबालिगों ने मिलकर एक युवक की पार्क में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नेपाल मूल के सोनू कांचा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।

आधी रात पार्क में मिला खून से लथपथ शव

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे सूचना मिली कि गगन सिनेमा के पास स्थित एक पार्क में युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही नंद नगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल के पास शराब की बोतल और गिलास भी मिले थे।

दिवाली पर छीने थे नाबालिगों के पैसे

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि सोनू कांचा कथित तौर पर उनसे मारपीट करता था और उन पर लूट व झपटमारी करने का दबाव बनाता था। आरोपितों के मुताबिक, दिवाली पर उन्हें घर से जो पैसे मिले थे, कांचा ने वे रुपये भी छीन लिए थे। बताया गया कि वह नशे का सामान खरीदने के लिए उनसे पैसे लेता था।

300 रुपये में खरीदा चाकू, पार्क में किया हमला

पुलिस के अनुसार, दोनों नाबालिगों ने कांचा की हत्या की योजना बनाई और एक दुकान से करीब 300 रुपये में चाकू खरीदा। इसके बाद वे चाकू लेकर पार्क पहुंचे, जहां कांचा शराब पी रहा था। आरोप है कि दोनों ने उस पर हमला कर दिया और पेट, सीने तथा कमर पर पांच से छह वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक पर दर्ज थे 15 आपराधिक मामले

पुलिस के मुताबिक, मृतक सोनू कांचा के खिलाफ लूट और झपटमारी सहित करीब 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। गिरफ्तार दोनों नाबालिगों की उम्र 16 और 17 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने हत्या समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह खबर पुलिस की ओर से उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। आरोपों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

Satya Report

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply