India

नए लुक में लॉन्च होगी सबसे सस्ती Pulsar, स्पोर्टी लुक में मचाएगी धमाल!

भारत की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल सीरीज में शामिल Bajaj Pulsar जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Bajaj Auto अपनी नई जनरेशन Pulsar 125 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बाइक जुलाई 2026 के आखिर या अगस्त 2026 की शुरुआत में बाजार में दस्तक दे सकती है.

नए लुक में लॉन्च होगी सबसे सस्ती Pulsar, स्पोर्टी लुक में मचाएगी धमाल!

नई Pulsar 125 में केवल छोटेमोटे बदलाव नहीं बल्कि डिजाइन, फीचर्स और रिफाइनमेंट के मामले में बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं. यही वजह है कि बाइक प्रेमियों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह है. हालांकि कंपनी ने अब तक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही टेस्टिंग तस्वीरें संकेत देती हैं कि लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है. उम्मीद है कि Bajaj आने वाले कुछ हफ्तों में नई Pulsar 125 से पर्दा उठा सकती है.

पहले से ज्यादा बड़ा और स्पोर्टी होगा डिजाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Pulsar 125 का डिजाइन मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा शार्प और स्पोर्टी हो सकता है. बाइक पहले से लंबी और ज्यादा प्रीमियम नजर आ सकती है. फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. नई बाइक में बड़ा हेडलैंप काउल, नया फ्रंट फेशिया और बड़ा फ्यूल टैंक दिया जा सकता है. इसके अलावा बॉडी पैनल्स, टैंक एक्सटेंशन और शराउड्स को भी नए तरीके से डिजाइन किया गया है.

पीछे का हिस्सा भी होगा नया

बाइक का रियर सेक्शन भी पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाया गया है. नई Pulsar 125 में शार्प टेल सेक्शन, नया साइडस्लंग एग्जॉस्ट और सिल्वर हीट शील्ड देखने को मिल सकती है. हालांकि कंपनी स्प्लिट सीट डिजाइन को बरकरार रख सकती है, जो मौजूदा मॉडल में भी मिलता है और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

फीचर्स में होगा बड़ा अपग्रेड

नई जनरेशन Pulsar 125 में फीचर्स की लंबी लिस्ट मिलने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बाइक में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जिसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल होंगे. जैसे बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल अलर्ट, SMS नोटिफिकेशन, टर्नबायटर्न नेविगेशन, डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्रिप और माइलेज जानकारी और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं. इन फीचर्स के आने से Pulsar 125 अपने सेगमेंट में और अधिक मजबूत विकल्प बन सकती है.

इंजन रहेगा वही, लेकिन हो सकता है ज्यादा स्मूथ

फिलहाल कंपनी ने इंजन से जुड़ी कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि माना जा रहा है कि नई Pulsar 125 में मौजूदा 125cc सिंगलसिलेंडर इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन इस इंजन को बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूथनेस और माइलेज के लिए नए तरीके से ट्यून किया जा सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Bajaj नई Pulsar 125 में फ्लेक्सफ्यूल तकनीक का विकल्प भी दे सकती है. अगर ऐसा होता है तो यह बाइक पेट्रोल के साथसाथ एथेनॉल वाले फ्लेक्स फ्यूल पर भी चलेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply