IndiaUttar Pradesh

नोएडा में एक्वा से ब्लू लाइन तक नहीं चलना पड़ेगा पैदल, एयरपोर्ट जैसी मिली सुविधा

Noida Sector 5152 Metro Skywalk: नोएडा के सेक्टर51 और 52 मेट्रो स्टेशन के बीच बने स्काईवॉक को आज से शुरू कर दिया जाएगा. इससे नोएडा सेक्टर51 और सेक्टर52 के बीच सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. नोएडा अथॉरिटी ने इसे शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसको शुरू करने के निर्देश नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने सीविल विभाग के अधिकारियों को 16 अगस्त को ही दिए गए थे, लेकिन ये आज से शुरू किया जाएगा.

लोगों की सुविधा के लिए इसमें एयरपोर्ट की तरह ट्रेवलेटर भी लगाए गए हैं. इस स्काईवॉक का निर्माण छह माह पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन इसको बनाने में लगभग तीन का समय लग गया. इस स्काईवॉक का निर्माण कार्य साल 2023 में शुरू किया गया था. स्काईवॉक के सेक्टर51 स्टेशन की तरफ जोड़े जाने वाली जगह में बदलाव किया गया. इसी के कारण आठ महीने तक स्काईवॉक का काम नहीं हुआ.

यह स्काईवॉक है 460 मीटर लंबा

यह स्काईवॉक 460 मीटर लंबा है और पूरी तरह से एसी युक्त है. जानकारी के अनुसार, इस स्काईवॉक को दिल्ली कीइंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया गया है. यह .5 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड से चलेगा. इसमें में 5050 मीटर पर 10 ट्रैवलेटर लगाए गए हैं. इनमें से 5 ट्रैवलेटर एक तरफ से और दूसरी तरफ चलेंगे. इससे सफर करने वाले यात्री दोनों स्टेशनों के बीच आसानी से आ जा सकेंगे.

अब पैदल नहीं चलना पड़ेगा

इतना ही नहीं यात्रियों को स्टेशन बदलने के लिए नीचे उतरने की भी आवश्यकता नहीं होगी. बता दें अब तक सेक्टर51 से सेक्टर52 मेट्रो तक जाने के लिए लोग पैदल या फिर बाहर से रिक्शा और ऑटो लेकर जाते थे. रोजाना आवाजाही करने वाले यात्रियों को इससे परेशानी होती थी. अब रोजाना सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. उनको धूप में नहीं चलना पड़ेगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply