दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा आकृति चौधरी के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट लगाने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट से नोएडा डीएम मेधा रूपम को राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने मेधा रूपम मामले में हाई कोर्ट के फैसले पर अंतरिम रोक लगा दी है. आकृति चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने 13 अप्रैल को नोएडा में हुए एक विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसा भड़काई थी, जिसमें मजदूर वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

बता दें कि 2 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने NSA के तहत चौधरी की हिरासत को रद्द कर दिया था और इसे मंज़ूरी देने के लिए जिला मजिस्ट्रेट की आलोचना की थी.
खबर अपडेट की जा रही है…


