CrimeIndiaPunjabTrending

पत्नी को पड़ोसी के कमरे​​​​​ में देखकर बेकाबू हुआ पति,​​​​​​​​​​ पहले खुद खाया जहर फिर चाकू से किया हमला; दो मासूम बेटियों के सिर से उठा संकट

पत्नी को पड़ोसी के कमरे​​​​​ में देखकर बेकाबू हुआ पति,​​​​​​​​​​ पहले खुद खाया जहर फिर चाकू से किया हमला; दो मासूम बेटियों के सिर से उठा संकट

लुधियाना, पंजाब: पत्नी और पड़ोसी युवक के बीच संबंधों के शक ने एक परिवार में ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि मामला खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। हरदोई का रहने वाला एक युवक अपनी पत्नी को पड़ोसी के कमरे में आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से बेकाबू हो गया। अगले दिन हुए विवाद में उसने कथित तौर पर पहले जहरीला पदार्थ खाया और फिर पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान वह खुद भी घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की सर्जरी की गई। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी 20 वर्षीय पत्नी और डेढ़ साल की जुड़वां बेटियों के साथ पंजाब के लुधियाना स्थित बिलगा में किराए के मकान में रहता था। वह वहां ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली एक कंपनी में काम करता था।

करीब पांच महीने पहले गांव का ही घनश्याम नाम का युवक उसके साथ रहने आया था। इसी दौरान पति को अपनी पत्नी और घनश्याम के बीच नजदीकियां बढ़ने का शक हुआ। इस बात को लेकर घर में विवाद भी हुआ। बताया गया कि पति के विरोध करने पर पत्नी ने उसे अपने कमरे से बाहर कर दिया, जिसके बाद उसने पास में ही दूसरा कमरा किराए पर ले लिया।

नाइट ड्यूटी का बहाना बनाकर लौटा था पति

पति के मुताबिक, पड़ोसी युवक ने उसे पत्नी के साथ संबंध होने की बात पर रंगेहाथ पकड़ने की चुनौती दी थी। इसके बाद मंगलवार रात वह नाइट ड्यूटी पर जाने का बहाना बनाकर घर से निकला, लेकिन रात करीब एक बजे वापस लौट आया।

घर पहुंचने पर पत्नी कमरे में नहीं मिली तो वह घनश्याम के कमरे में पहुंच गया। वहां उसने कथित तौर पर पत्नी को घनश्याम के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया गया कि बुधवार सुबह विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। गुस्से में आकर पति ने पहले जहरीला पदार्थ खा लिया और फिर पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हुई छीना-झपटी में पति के गले पर भी चाकू लग गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हरदोई मेडिकल कॉलेज में महिला की सर्जरी

घटना के बाद परिजन दोनों को पहले लुधियाना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से हरदोई मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां ईएनटी सर्जन डॉ. विवेक सिंह के मुताबिक, 20 वर्षीय रामकन्या के गले पर करीब 20 सेंटीमीटर लंबा और 3 सेंटीमीटर गहरा घाव था। घाव से लगातार खून बह रहा था, जिसके बाद डॉक्टरों ने तत्काल ऑपरेशन कर उसकी सर्जरी की और टांके लगाए।

वहीं, पति के गले पर भी करीब चार से पांच सेंटीमीटर का घाव था। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

घटना के बाद परिवार के सामने दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी और माता-पिता की गंभीर चोटों का संकट खड़ा हो गया है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी सामने आना बाकी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply