Noida Digital Arrest: नोएडा में साइबर ठगों ने अमेरिका से लौटे 62 वर्षीय वकील को 21 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 3.80 करोड रुपये ठग लिए. ठगों ने वकील को पहलगाम आतंकी हमले में नाम आने का डर दिखाकर उनको अपने जाल में फंसाया. ठगों ने खुद को सीबीआई और एनआईए का अधिकारी बातकर उन्हें आतंकवाद से जुड़े मामले में फंसाने की धमकी दी. लगातार निगरानी और दबाव बनाकर ठगों ने उनके जीवन भर की जमा पूंजी ले ली.

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने नोएडा के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई में भी शिकायत की है. पीड़ित की शिकायत के बाद नोएडा की साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने चार लाख रुपये फ्रीज करने में सफलता हासिल की है. बाकी रकम की जानकारी भी जुटाई जा रही है. ठगों ने वकील से फोन और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया.
गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया
ठगों ने खुद को सीबीआई और एनआईए का अधिकारी बताया. ठगों ने वकील से दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले में उनका नाम सामने आया है. इस बहाने वकील को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया गया. इसके बाद ठगों ने वकील को भरोसा दिलाया कि उनके बैंक खातों और संपत्ति का सत्यापन भारतीय रिजर्व बैंक के जरिए किया जाएगा. ठगों ने उनसे कहा कि उनके पैसों की जांच की जांच की जाएगी.
वकील को 21 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया
ठगों ने वकील को कुछ बैंक खातों में पैसे भेजने को कहा. वकील ने उनकी बातों पर भरोसा कर अपनी रकम उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दी. ठगों ने पीड़ित को 21 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा. इस दौरान उन्हें लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में रखा गया, ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति से बात ना कर सकें और ना ही ठगी की जानकारी किसी को दे सकें. इसी दबाव और डर का फायदा ठगो ने धीरेधीरे उनसे कल 3.80 करोड रुपये ठग लिए.
पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने नोएडा के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है इसके साथ ही अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई में भी उन्होंने शिकायत की है पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.



