IndiaUttar Pradesh

​प्यार, शादी और फिर मर्डर… 3 महीने पहले की लव मैरिज, अब पत्नी ने पत्थर से कुचलकर पति को मार डाला

संगमनगरी प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपने पति की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात का वीडियो अब सामने आया है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

​प्यार, शादी और फिर मर्डर… 3 महीने पहले की लव मैरिज, अब पत्नी ने पत्थर से कुचलकर पति को मार डाला

पुलिस के मुताबिक, घटना 9 नवंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे की है. शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले शेखर बंसल और उसकी पत्नी उर्मिला केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उर्मिला ने पत्थर से शेखर के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर चोट लगने के कारण शेखर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. अब इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है.

तीन महीने पहले हुई थी शादी

इस हत्याकांड की एक और अहम कड़ी पतिपत्नी के रिश्ते से जुड़ी है. जानकारी के मुताबिक, 35 साल के शेखर बंसल ने महज तीन महीने पहले 30 साल की उर्मिला केवट से प्रेम विवाह किया था. उर्मिला अपने बेटे के साथ शेखर के साथ रह रही थी. बताया जा रहा है कि शेखर शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते रहते थे. हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा.

आरोपी पत्नी गिरफ्तार

घटना के बाद शंकरगढ़ थाने में आरोपी पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने 11 नवंबर को आरोपी पत्नी उर्मिला केवट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. एसीपी बारा वेद व्यास के मुताबिक, पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से विवेचना कर रही है. वारदात से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply