IndiaUttar Pradesh

​प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी के नए CCTV में क्या है?

Premanand Maharaj Disciple Death Case: प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है. इसी बीच घटना से जुड़ी एक और CCTV फुटेज सामने आई है. करीब 29 सेकंड की इस फुटेज में रसिक दुलारी शरण सीढ़ियों से छत की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. रसिक दुलारी शरण की मौत से जुड़ी अब तक तीन अलगअलग CCTV फुटेज सामने आ चुकी हैं.

​प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी के नए CCTV में क्या है?

पहली फुटेज में वह छत पर सोते हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद सामने आई दूसरी फुटेज में वह छत से नीचे गिरते हुए नजर आए थे. अब सामने आई तीसरी फुटेज में वह खुद सीढ़ियों से छत की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

तीसरे CCTV के बाद फिर उठे सवाल

नए वीडियो के सामने आने के बाद घटना की टाइमलाइन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. फुटेज में रसिक दुलारी को सीढ़ियों के रास्ते छत की ओर जाते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, इस वीडियो में इसके बाद छत पर क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है. यही वजह है कि CCTV फुटेज सामने आने के बावजूद मौत की पूरी परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हुई हैं.

किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए पुलिस को CCTV के साथसाथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और अन्य जांच रिपोर्टों को भी देखना होगा.

हत्या या आत्महत्या? जांच पर टिकी नजर

रसिक दुलारी शरण की मौत के बाद से ही यह सवाल बना हुआ है कि आखिर उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. क्या यह आत्महत्या थी या घटना के पीछे कोई दूसरी वजह थी. इसका आधिकारिक जवाब फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

सामने आए CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply