BiharIndiaTrending

बिहार सरकार इस साल 18.73 लाख युवाओं को देगी रोजगार, विभागों को मिला लक्ष्य

पटना
बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने इस साल 18 लाख से ज्यादा रोजगार देने का प्लान बनाया है। बता दें कि बिहार में रोजगार एक बड़ा मुद्दा रहा है और विपक्ष के नेता इस मुद्दे को लेकर अक्सर सरकार को घेरते हैं। हालांकि, सरकार ने पहले भी कहा था कि अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने का टारगेट बनाया जा चुका है। इसी के तहत अलगअलग विभागों में रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। दरअसल अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजीरोजगार देने के लिए अब बिहार सरकार ने वर्षवार लक्ष्य तय कर लिया है। चालू वित्तीय वर्ष 202627 में 18 लाख 73 हजार 408 लोगों को रोजीरोजगार दिया जाएगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग ने सरकार के सभी विभागों को इसकी जानकारी दे दी है।

बिहार सरकार इस साल 18.73 लाख युवाओं को देगी रोजगार, विभागों को मिला लक्ष्य

जिन विभागों को रोजगार देना है उसमें युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, नागर विमानन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम संसाधन विभाग और शिक्षा विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं।अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने पहले से चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले रोजीरोजगार को इसमें शामिल किया है। कुछ विभाग नई योजनाएं शुरू करेगा और इसमें भी रोजगार के मौके होंगे।

इसी के आधार पर तय किया गया है कि चालू वर्ष में विभागों में पूर्व से संचालित योजनाओं से 16 लाख 94 हजार 323 लोगों के लिए रोजगार का सृजन होगा। नई योजनाओं से एक लाख 79 हजार 85 लोगों को रोजीरोजगार मिलेगा। विधानसभा चुनाव के बाद से ही सरकार ने लोगों को रोजीरोजगार देने के लक्ष्य पर काम करना शुरू कर दिया है।

● नवम्बर 2025 से मई 2026 तक चार लाख 82 हजार 914 लोगों को रोजीरोजगार दिया गया है।

● नवम्बर में 52 हजार 81, दिसम्बर में 68 हजार 257 लोगों को रोजगार दिया गया है।

● जनवरी 2026 में 55 हजार 150, फरवरी में 60 हजार 512, मार्च में 65 हजार 988 को रोजगार।

● अप्रैल में एक लाख 52 हजार 481 तो मई में 28 हजार 445 लोगों को रोजीरोजगार दिया गया है।

रोजगार के लक्ष्य
वित्तीय वर्ष रोजगार

202627 1873408

202728 1942935

2028 29 2207793

2029 30 2418336

वित्तीय वर्ष पुरानी योजनाओं से नई योजनाओं से
वित्तीय वर्ष : पुरानी योजनाओं से रोजगार नई योजनाओं से रोजगार

202728 : 1789256 153679

202829 : 2047578 160215

202930 : 2240586 177750

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply