बीजेपी ने राष्ट्रीय युवा मोर्चा संगठन की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई जानकारी में बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के तहत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी और अन्य दायित्व पर नियुक्त किया जा रहा है.

जम्मू कश्मीर से विधायक शगुन परिहार, यूपी से निखिल मणि तिवारी, नागालैंड से अरविंद दमानी, तेलंगाना से मलोथ कोमल नाइक, बिहार से राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल से विधायक सौमेन करफा और छत्तीसगढ़ से भंडारी नागा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. अर्पिता अपराजिता बदेजेना, हर्षवर्धन सिंह और मिट्टा वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है. पार्टी की इस नई टीम में, युवा नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
खबर अपडेट की जा रही है…


