India

भारत में हुई Audi Q3 के नए मॉडल की एंट्री, BMW और Mercedes की इन SUVs से टक्कर

ऑडी ने भारत में अपनी नई तीसरी जनरेशन Q3 SUV को पेश कर दिया है. कंपनी की यह एंट्रीलेवल लग्जरी SUV लंबे समय बाद बड़े अपडेट के साथ आई है. नई Q3 में पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प डिजाइन, पूरी तरह नया केबिन और कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं. भारत में नई Audi Q3 की कीमत का ऐलान फेस्टिव सीजन के आसपास किया जा सकता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये होने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला BMW X1 और MercedesBenz GLA जैसी लग्जरी SUVs से होगा.

पहले से ज्यादा बड़ी और दमदार

नई Audi Q3 को पहले से ज्यादा बड़ा बनाया गया है. इसकी लंबाई 4,531 mm, चौड़ाई 1,859 mm और ऊंचाई 1,623 mm है. नए मॉडल में बड़ी Singleframe ग्रिल दी गई है, जो SUV को ज्यादा दमदार लुक देती है. इसमें स्प्लिट LED हेडलैंप और ज्यादा उभरी हुई बॉडी लाइन्स मिलती हैं. Audi ने लाइटिंग में भी बड़ा बदलाव किया है. SUV में डिजिटल Matrix LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें माइक्रोLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. पीछे की तरफ नई Q3 में डिजिटल OLED टेललैंप मिलते हैं. दोनों टेललैंप को एक फुलविड्थ LED लाइट बार जोड़ता है. इसके अलावा पीछे Audi के लोगो को भी रोशन किया जा सकता है. यह फीचर Audi की कॉम्पैक्ट SUV रेंज में पहली बार देखने को मिल रहा है.

अंदर से भी पूरी तरह बदली

नई Q3 का केबिन भी पहले से काफी अलग है. इसमें साफसुथरे डिजाइन वाला नया डैशबोर्ड, दो डिजिटल स्क्रीन और नया फ्लैटबॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है. Audi ने सेंटर कंसोल और कंट्रोल्स के डिजाइन में भी बदलाव किया है. आगे की खिड़कियों के लिए ऑप्शनल Acoustic Glass दिया जा सकता है, जिससे केबिन में बाहर का शोर कम सुनाई देगा. SUV में 488 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. पीछे की सीटें फोल्ड करने पर यह बढ़कर 1,386 लीटर तक हो जाता है. पीछे की सीटों को आगेपीछे स्लाइड और रिक्लाइन भी किया जा सकता है.

204 PS का पेट्रोल इंजन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई Audi Q3 को पेट्रोल, डीजल और प्लगइन हाइब्रिड इंजन के साथ बेचा जाता है. हालांकि, भारत में कंपनी सिर्फ 2.0लीटर TSI टर्बोपेट्रोल इंजन जारी रख सकती है. यह इंजन 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसे 7स्पीड डुअलक्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Audi के quattro ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है. भारत में डीजल और हाइब्रिड वेरिएंट आने की संभावना फिलहाल नहीं है.

सेफ्टी में भी कई फीचर्स

नई Audi Q3 में सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस के कई फीचर्स मिलेंगे. इनमें इसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन, फ्रंट इमरजेंसी ब्रेकिंग, क्रॉसट्रैफ़िक असिस्ट और पार्किंग सेंसर शामिल हैं. कार में ड्राइवर मॉनिटरिंग कैमरा भी दिया गया है, जो ड्राइवर में थकान या ध्यान भटकने के संकेत पहचानने में मदद कर सकता है. टॉप वेरिएंट में रिवर्स असिस्ट और ऑटोमेटेड पार्किंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं. ऑटोमेटेड पार्किंग सिस्टम पहले सीखे गए पार्किंग मूवमेंट को दोबारा खुद दोहरा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply