
मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक टेंट मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात कलासन इलाके में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने घर लौट रहे बबलू मेहता को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि घटना उनके घर से करीब 100 मीटर पहले हुई।
गोली लगने के बाद बबलू किसी तरह दौड़ते हुए अपने घर तक पहुंचे, लेकिन दरवाजे पर पहुंचते ही जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टेंट का सामान उतारकर घर लौट रहे थे बबलू
मृतक की पहचान कलासन वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी मेहता के बेटे बबलू मेहता के रूप में हुई है। बबलू स्थानीय विदुर टेंट हाउस में मजदूरी करते थे और इसी काम से अपने परिवार का खर्च चलाते थे।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर रात बबलू कलासन बाजार स्थित गोदाम में टेंट का भारी सामान उतारने के बाद पैदल अपने घर की ओर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी।
हमले में दो गोलियां उनके सीने के नीचे के हिस्से में लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद बबलू ने घर तक पहुंचने की कोशिश की।
खून से लथपथ हालत में घर के दरवाजे तक पहुंचे
गोली लगने के बाद बबलू किसी तरह दौड़ते हुए अपने घर पहुंचे। जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचे, उनकी हालत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े।
परिजनों ने उन्हें खून से लथपथ देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
पुलिस टीम ने घायल बबलू को तत्काल चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच



