CrimeIndiaTrending

​​​​​ ​​​महिला ने भसुर पर लगाया वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप..?​​​​​​​

महिला ने भसुर पर लगाया वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप

सांकेतिक तस्वीर

वीडियो दिखाकर पैसे मांगने का आरोप

पूजा देवी ने पुलिस को दिये आवेदन में आरोप लगाया है कि उसके भसुर की नीयत उसके प्रति ठीक नहीं है. महिला के अनुसार, आरोपी ने उसके स्नान करने के दौरान चोरी-छिपे फोटो और वीडियो बना लिया था. आरोप है कि पहले भी उसी वीडियो का हवाला देकर उससे पैसे लिये गये.

महिला ने आरोप लगाया कि अब आरोपी ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी, जिससे वह घायल हो गयी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि महिला की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply