IndiaUttar Pradesh

​मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, 21 नवंबर को लखनऊ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 नवंबर को लखनऊ दौरा प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में देशभर के आईटीआई के टॉपर छात्रों को सम्मानित करेंगे. हालांकि दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम कौशल विकास और युवाओं से जुड़ा है, लेकिन चुनावी साल से ठीक पहले प्रधानमंत्री का राजधानी पहुंचना राजनीतिक लिहाज से भी अहम माना जा रहा है.

​मिशन 2027 की तैयारी में जुटी BJP, 21 नवंबर को लखनऊ पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ने उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. संगठन से लेकर सरकार तक चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटे हैं. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी.

इसके बाद पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर फोकस बढ़ाया है. ऐसे में प्रधानमंत्री का लखनऊ दौरा पार्टी के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हो सकता है.

दिल्ली से पहली बार लखनऊ पहुंचा कौशल दीक्षांत समारोह

कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर के आईटीआई के करीब 1500 छात्र शामिल होंगे. इनमें लगभग 1000 छात्र उत्तर प्रदेश के होंगे, जबकि 200 छात्र दूसरे राज्यों से पहुंचेंगे. 40 ट्रेड और छह जोन के टॉपर करीब 64 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा. इनमें छह छात्र उत्तर प्रदेश के हैं। प्रधानमंत्री खुद विभिन्न ट्रेड के टॉपर छात्रों को सम्मानित करेंगे.

अब तक यह आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में होता रहा है, लेकिन इस बार पहली बार दिल्ली से बाहर लखनऊ में इसका आयोजन किया जा रहा है. प्रधानमंत्री की पहल पर शुरू हुए इस कार्यक्रम का राजधानी में आयोजन यूपी के लिए भी अहम है.

मोदीशाह की सक्रियता से गरमाएगा यूपी का चुनावी माहौल

उत्तर प्रदेश में बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है. पार्टी की योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े क्षेत्रीय कार्यक्रमों और रैलियों के जरिए चुनावी माहौल तैयार करेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर फोकस करेंगे. पार्टी नेतृत्व की ओर से अलगअलग स्तर पर जिम्मेदारियां तय किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं.

ऐसे में 21 नवंबर का प्रधानमंत्री का दौरा यूपी की राजनीति में बढ़ती केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता के बीच हो रहा है. आने वाले दिनों में अमित शाह के प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के दौरे की भी तैयारी है. इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव से काफी पहले संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहती है.

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, प्रशासन स्तर पर तैयारियां तेज

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है. कार्यक्रम दोपहर बाद प्रस्तावित है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply