मुंहासे सबसे आम स्किन प्रॉब्लम में से एक है, लेकिन अगर सही से इन्हें ट्रीट न किया जाए तो कई बार ये बहुत ज्यादा भी बढ़ सकते हैं. आप अपना स्किन केयर रूटीन भी फॉलो कर रहे हैं. डाइट भी सही है और आप पूरी तरह से हेल्दी हैं. इसके बावजूद भी चेहरे पर मुंहासे दिखाई देते रहते हैं तो इसके पीछे आपकी कुछ खराब आदतें हो सकती हैं जो मुंहासे की समस्या को ट्रिगर करती हैं.

कई बार हम छोटीछोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन यही चीजें आपकी त्वचा या सेहत को नुकसान पहुंचा रही होती हैं. ऐसी ही 5 गलतियों के बारे में जानेंगे जो हम पिंपल्स होने पर करते हैं. इस वजह से मुंहासे और बढ़ जाते हैं. इसी के साथ ये चेहरे पर दाग भी छोड़ सकते हैं.
मुंहासों को हाथों से छूते रहना
कुछ लोगों को आदत होती है कि चेहरे पर अगर एक भी पिंपल निकल आए तो वो उसे नाखून से छूकर देखते रहते हैं और कई बार फोड़ भी देते हैं. आपके ये आदत सूजन को बढ़ा सकती है. इसी के साथ घाव भी बन सकता है. बारबार छूने से हाथों में लगी गंदगी और बैक्टीरिया मुंहासे की समस्या को ट्रिगर कर सकती है. इससे दागधब्बे होने की संभावना भी बढ़ जाती है.
सिर में बहुत ज्यादा ऑयल लगाना
अक्सर लोग बाल धोने के एक दिन पहले रात में ऑयलिंग करके सो जाते हैं तो कुछ लोग अपने बालों में तेल लगाए रखना भी पसंद करते हैं. इससे आपकी स्कैल्प पर तो गंदगी जमा होती ही है. इसी के साथ ये तेल आपके माथे और बाकी के चेहरे की त्वचा के संपर्क में भी आता है. इससे बैक्टीरिया पनपने की संभावना बढ़ती है और पोर्स भी बंद हो जाते हैं. इस वजह से चेहरा न सिर्फ डल दिखता है, बल्कि मुंहासे भी बढ़ सकते हैं.
Getty Images
गंदे हेलमेट का यूज करना
अगर आप बाइक या स्कूटी राइडर हैं या फिर प्लेयर हैं तो आपको अपना हेलमेट, कैप, जैसे सामान को साफ करते रहना चाहिए. इनमें पसीना, बैक्टीरिया, गंदगी जमा होते हैं और ये आपकी त्वचा के बारबार संपर्क में आते हैं, जिससे मुंहासे हो सकते हैं. इसी के साथ और भी स्किन प्रॉब्लम ट्रिगर हो सकती हैं.
गंदे ब्रश और स्पंज यूज करना
मेकअप करने के बाद यूज किए गए ब्रश और ब्यूटी स्पंज को अच्छी तरह से क्लीन करके ही रखना चाहिए. कई बार हम महीनों हो जाते हैं, लेकिन मेकअप से जुड़े इक्यूपमेंट्स को क्लीन ही नहीं करते हैं, जिससे इसमें ढेरो बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं. इससे न सिर्फ मुहांसे बल्कि दूसरी त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी होने की संभावना बढ़ जाती है.
बारबार फेस वॉश या कम चेहरा धोना
चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल्स रहते हैं तो लोग एक गलती करते हैं कि उनको लगता है बारबार चेहरा धोने से साफ रहेगा तो बैक्टीरिया नहीं पनपेंगे. इससे आपके चेहरे की नमी कम हो जाती है, जिससे ग्लैंड्स और ज्यादा तेल का प्रोडक्शन बढ़ाती हैं. इससे मुंहासे बढ़ने लगते हैं. इसी तरह से चेहरे को कम धोना जैसे बस सुबह और नहाते हुए धो लिया लेकिन रात में सोते वक्त चेहरा क्लीन नहीं किया तो इससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं, क्योंकि पूरे दिन फेस पर मेकअप से लेकर धूलमिट्टी के कण तक लगते रहते हैं.



