IndiaUttar Pradesh

​मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, REEL के चक्कर में छत्ते को छेड़ा… युवक को मारे 50 डंक, हालत गंभीर

Meerut Bee Attack: मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस में सोमवार को रील बनाने के दौरान मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई. हमले में अभिनव नाम के युवक को करीब 50 डंक लगे, जिससे वह बेहोश हो गया. उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

​मेरठ सर्किट हाउस में मधुमक्खियों ने लोगों पर किया हमला, REEL के चक्कर में छत्ते को छेड़ा… युवक को मारे 50 डंक, हालत गंभीर

इसके अलावा कई स्कूली बच्चों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया. सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार, सर्किट हाउस में सोमवार को स्कूली छात्रों समेत कई लोग मौजूद थे. कुछ बच्चे वहां रील बना रहे थे. इसी दौरान एक युवक ने मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़छाड़ कर दी.

बचाओबचाओ चिल्लाया युवक

छत्ते से छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियां उग्र हो गईं और वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से परिसर में भगदड़ मच गई. लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधरउधर भागने लगे. इसी दौरान मधुमक्खियों ने नगला भट्टू के रहने वाले अभिनव को करीब 50 जगह जगह डंक मारे. वो बचाओबचाओ चिल्लाते हुए भागने लगा और फिर बेहोश होकर गिर पड़ा.

काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश अभिनव को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल पहुंचाया. उसकी हालत गंभीर है. हमले में साकेत के रहने वाले शाहिल कुशवाहा भी घायल हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सर्किट हाउस के केयर टेकर सुरेश चंद्र ने बताया कि दोपहर में कुछ लोग घूम रहे थे.इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई.

घटना के बाद परिसर में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा. बावजूद इसके बाहरी लोग यहां आकर रील बनाने और अनावश्यक रूप से घूमते हैं. इस घटना से सर्किट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं. यहां वीवीआइपी मूवमेंट रहता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply