TrendingUttar Pradesh

​लखनऊ : एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ MoU, छात्रों को मिलेंगे करियर के बड़े मौके 

​लखनऊ :  एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी और होटल क्राउन प्लाजा के बीच हुआ MoU, छात्रों को मिलेंगे करियर के बड़े मौके 

लखनऊ, अमृत विचार : एमिटी विश्वविद्यालय के ‘एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी’ ने बुधवार को कैंपस में चल रहे ‘इनोवेशन वीक’ के तहत एक खास नेशनल वर्कशॉप कार्यशाला का आयोजन किया। इस वर्कशॉप का विषय आर्ट ऑफ असॉर्टेड ब्रेड्स फ्रॉम लोव्स टू आर्टिजन क्रिएशंस रहा । इस मौके पर एमिटी यूनिवर्सिटी और होटल  क्राउन प्लाजा बाय आईएचजी के बीच एक एमओयू भी हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को ब्रेड और बेकरी के अलगअलग प्रोडक्ट बनाने की आधुनिक तकनीक सिखाना रहा। इसके जरिए छात्रों को बेकिंग की बारीकियों को जानने का मौका मिला, जो उनके करियर में मददगार साबित होगा।

 

कार्यशाला में होटल क्राउन प्लाजा के पेस्ट्री सूस शेफ अजीत सविता ने विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को विभिन्न बेकरी उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी। उन्होंने एंजैक, रेड वेलवेट और पीनट बटर कुकीज, मैकरॉन, आल्मंड क्रोइसां, पेरिसब्रेस्ट, पेस्ट्री क्रीम तथा ऑरेंज आल्मंड केक जैसे उत्पादों के निर्माण की तकनीकों से परिचित कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने ब्रियोश, फोकाचिया और सॉरडो जैसी विशेष ब्रेड तैयार करने की विधियों, उनकी बनावट, आकार देने, सजावट और अंतिम रूप प्रदान करने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस अवसर पर एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी के संस्थान प्रमुख डॉ. अंकित चड्ढा और होटल क्राउन प्लाजा के महाप्रबंधक कपिल विज ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम में होटल के मानव संसाधन प्रबंधक आलोक सिंह, लर्निंग एंड क्वालिटी मैनेजर प्रिंस सिंह और एमिटी स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी में प्लेसमेंट की फैकल्टी इंचार्ज डॉ. धारणा शुक्ला उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ परिसर के प्रो वाइस चांसलर प्रो. अनिल वशिष्ठ भी शामिल हुए। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण शेफ डॉ. रंजीता त्रिपाठी, शेफ गौरव तिवारी, डॉ. मुकेश शेखर, डॉ. निशि प्रिया, डॉ. धारणा शुक्ला और डॉ. सुजय विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे। वहीं कार्यशाला में आईएचएम लखनऊ, लखनऊ विश्वविद्यालय, बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय और इंटीग्रल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply