
खुडियां क्षेत्र के बारीकलां गांव की 78 वर्षीय सत्या देवी का शव बुधवार दोपहर बाद भेडू महादेव पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी और पत्थरों के बीच बरामद हुआ। महिला के लापता होने के बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, सत्या देवी, पत्नी अटली राम करीब 10 बजे घर से अपनी बहन के घर मरूहूं जाने की बात कहकर निकली थी। वह बस से पुड़वा पहुंची, जहां बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में उन्हें पैदल जाते हुए देखा गया।इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।
वहीं, परिजनों ने तलाश के बाद खुडियां पुलिस को सूचना दी। बुधवार को भेडू महादेव पुल के नीचे महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पहचान करवाई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


