India

​लिवर की सेहत बिगड़ी तो पेट नहीं दिल पर भी रहता है खतरा, डॉक्टर से जानें कैसे

अगर शरीर में लिवर से जुड़ी कोई दिक्कत है तो अधिकतर लोग इसे पेट की दिक्कत समझने की भूल करते हैं. इस ऑर्गन से जुड़ी दिक्कतों में सबसे कॉमन फैटी लिवर है. जरूरी अंग के आसपास फैट जमा हो जाने से पाचन पर असर पड़ता है. पर क्या आप जानते हैं कि इसकी हकीकत इससे कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है. फैटी लिवर का असर इस ऑर्गन तक सीमित नहीं रहता क्योंकि ये दिक्कत दिल की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है.

​लिवर की सेहत बिगड़ी तो पेट नहीं दिल पर भी रहता है खतरा, डॉक्टर से जानें कैसे

डॉक्टर बताते हैं कि फैटी लिवर और दिल की बीमारियों के पीछे मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना शरीर जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं. अगर किसी को लिवर की दिक्कतें हैं और इसका दिल पर क्या खतरा है, चलिए आपको डॉक्टर के जरिए बताते हैं.

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

डॉक्टर बृजेश कुमार कंवर कहते हैं कि ओपीडी में रोज ऐसे मरीज मिलते हैं जो फैटी लिवर को सिर्फ पेट की परेशानी समझते हैं. असल में फैटी लिवर, जिसे अब MASLD कहते हैं, पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म की गड़बड़ी का संकेत है. इसी वजह से इनके लिए दिल की बीमारी, लिवर फेल होने से बड़ा खतरा है.

दोनों के पीछे अक्सर एक ही कहानी होती है. मोटापा, इंसुलिन रेजिस्टेंस, डायबिटीज, हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल की गड़बड़ी लिवर में चर्बी जमाती है और धमनियों में प्लाक भी बनाती है. लिवर में चर्बी बढ़ने पर ट्राइग्लिसराइड्स चढ़ जाते हैं, अच्छा कोलेस्ट्रॉल घटता है और शरीर में सूजन बढ़ती है, जो धमनियों की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाती है.

लोग अक्सर पूछते हैं कि लिवर में कितनी चर्बी है. पर दिल के खतरे के लिहाज से ज्यादा मायने रखता है लिवर में जमा स्कारिंग, यानी फाइब्रोसिस. FIB4 जैसी सरल जांच से इसका अंदाजा लग सकता है.

LiverHeart Axis क्या होता है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि लिवर और दिल का आपस में सीधा कनेक्शन है और इसे मेडिकल साइंस में LiverHeart Axis कहा जाता है. दरअसल, लिवर शरीर की एक महत्वपूर्ण मेटाबॉलिक फैक्ट्री है, जब लिवर में चर्बी बढ़ती है और इंसुलिन रेजिस्टेंस विकसित होता है, तो शरीर में ऐसे कई बदलाव होने लगते हैं जो दिल और धमनियों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ख्याल

फैटी लिवर मिलने पर सिर्फ लिवर टेस्ट से काम नहीं चलता. लिपिड प्रोफाइल, बीपी, शुगर और दिल के जोखिम की जांच भी जरूरी है. वजन 5 से 10 प्रतिशत घटाएं, हफ्ते में 150 मिनट तेज चलें, शराब और तंबाकू से दूर रहें. लिवर और दिल की सेहत को अलग करके देखना सही नहीं है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply