CricketIndiaTrending

‘विराट कोहली-रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर बोले वीरेंद्र सहवाग, ‘लोग कहते हैं जरूर…’

‘विराट कोहली-रोहित शर्मा के रिटायरमेंट पर बोले वीरेंद्र सहवाग, ‘लोग कहते हैं जरूर…’

वीरेंद्र सहवाग ने कोहली-रोहित के रिटायरमेंट को लेकर कहा है कि उनके जाने से क्रिकेट पर इंपैक्ट नहीं पड़ेगा। दरअसल फैंस कहते हैं कि अगर उनका फेवरेट प्लेयर रिटायर हो गया तो वह क्रिकेट देखना छोड़ देंगे।

भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं धर्म है। यहां लोग अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की पूजा करते हैं। यही वजह है कि भारतीय खिलाड़ी इनती शोहरत कमाते हैं। कई फैंस कहते हैं कि अगर उनका फेवरेट खिलाड़ी अगर रिटायर हो गया तो वह क्रिकेट देखना छोड़ देंगे। हालांकि पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना अलग है। सहवाग ने कहा कि सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के युग से ऐसी बातें होती आ रही है, मगर ऐसा नहीं होता। सहवाग ने कहा कि अगर क्रिकेटर्स से ही यह गेम चल रहा होता तो दुकान कब की बंद हो जाती।

वीरेंद्र सहवाग ने यह बयान तब दिया जब उनसे विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी20 रिटायरमेंट के बारे में पूछा गया। न्यूज18 के साथ हुई बातचीत के दौरान मुल्तान के सुल्तान से पूछा गया कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा के T20 से रिटायरमेंट से लोग मैच देखना बंद कर देंगे?

सहवाग ने जवाब देते हुए कहा, “लोग कहते हैं जरूर, उनके फैंस कहते हैं कि हम विराट कोहली के लिए क्रिकेट देखते हैं या रोहित शर्मा के लिए देखते हैं। पर ऐसा तो सुनील गावस्कर के लिए भी कहा जाता था, कपिल देव, सचिन तेंदुलकर के लिए भी कहा जाता था।

फिर भी, लोग अभी भी उतना ही क्रिकेट देख रहे हैं जितना पहले देखते थे। असल में, अब ज्यादा लोग इसलिए देख रहे हैं क्योंकि पहले यह टीवी पर आता था, लेकिन अब यह मोबाइल फोन पर अवेलेबल है। यह और भी आसान हो गया है।”

सहवाग ने कहा कि उन्हें लगता है कि कुछ लोग देखना बंद कर सकते हैं, “तो, यह कहना कि अगर यह खिलाड़ी रिटायर हो जाता है, तो हम अब क्रिकेट नहीं देखेंगे, शायद उनके कुछ फैन भी नहीं देखेंगे।

मैंने लोगों को यह कहते भी सुना है, ‘तुमने खेलना बंद कर दिया, तो हमने देखना बंद कर दिया,’ लेकिन असल में ऐसा नहीं है। वे शायद अभी भी थोड़ा बहुत देखते हैं। अगर क्रिकेटर्स से ही गेम चल रही होती, तो अब तक बंद हो जाती।”

वैभव सूर्यवंशी अब टी20 में बने आकर्षण का केंद्र

2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, जैसे खिलाड़ियों से सजी टीम के साथ सूर्यकुमार यादव ने भारत को बैक टू बैक दूसरा वर्ल्ड कप 2026 में जिताया। इस बार कोई कोहली-रोहित के रूप में स्टार बल्लेबाज टीम में नहीं था, मगर फैंस ने फिर भी मैच देखें।

अब आकर्षण का केंद्र वैभव सूर्यवंशी बन चुके हैं। सीरीज शुरू होने से पहले, बीच में और अंत तक उन्हीं की बातें होती रहती है। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में तीन मैच की वनडे सीरीज के दौरान जब उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, तब भी वह हमेशा चर्चा में रहे थे।

इससे साफ होता है कि खिलाड़ी आते जाते रहते हैं, मगर यह खेल किसी के लिए नहीं रुकता।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply