CrimeIndiaJammu KashmirTrending

​​​​​ ​​​श्रीनगर जेल तोड़कर भागे पॉस्‍को के 2 दरिंदे, कश्मीर पुलिस ने जारी किया LOC..​​​​​​​

Featured Image

श्रीनगर की सेंट्रल जेल से पॉक्‍सो एक्ट के तहत आरोपी दो अंडरट्रायल कैदी फरार हो गए हैं. दोनों के फरार होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है. कश्मीर जोन पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान जारी करते हुए उनके बारे में जानकारी देने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा.

पुलिस के मुताबिक, फरार होने वाले आरोपियों की पहचान मुख्तार अहमद गुज्जर और फरमान खान के रूप में हुई है. दोनों अलग-अलग मामलों में पॉक्‍सो एक्ट के तहत आरोपी हैं और फिलहाल अंडरट्रायल कैदी के तौर पर जेल में बंद थे. कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दोनों आरोपियों की जानकारी साझा की और उनकी तलाश में आम लोगों से सहयोग मांगा है.

पहले आरोपी पर सोरा थाने में केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी मुख्तार अहमद गुज्जर अनंतनाग के संगलान चिटरगुल का रहने वाला है. मुख्तार अहमद के खिलाफ श्रीनगर के सोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. उसके खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता की विभिन्‍न धाराओं के साथ पॉस्‍को एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है. वहीं, फरार हुए दूसरे आरोपी की पहचान फरमान खान के रूप में हुई है. वह सदानपोरा रगिस्तान का रहने वाला है. फरमान खान के खिलाफ लार पुलिस स्टेशन में भारतीय न्‍याय संहिता और पॉक्‍सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
दोनों आरोपियों के जेल से फरार होने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है. पुलिस की टीमें दोनों के संभावित ठिकानों और उनके जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. दोनों की तलाश के लिए लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को मुख्तार अहमद गुज्जर या फरमान खान के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे.

सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम
पुलिस ने कहा है कि दोनों आरोपियों के ठिकाने या उनकी आवाजाही से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर उसे नजदीकी पुलिस स्टेशन में साझा किया जा सकता है. इसके अलावा 112 नंबर पर भी सूचना दी जा सकती है. पुलिस ने यह भी कहा है कि आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित इनाम दिया जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे दोनों आरोपियों को पकड़ने में सहयोग करें. फिलहाल पुलिस दोनों फरार अंडरट्रायल आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply