TrendingUttar Pradesh

​हरदोई के सोलर प्लांटों में लाखों की चोरी, 390 मीटर कॉपर-वायर और सीसीटीवी कैमरें ले उड़ें चोर 

​हरदोई के सोलर प्लांटों में लाखों की चोरी, 390 मीटर कॉपर-वायर और सीसीटीवी कैमरें ले उड़ें चोर 

हरदोई, अमृत विचार। यूपी के हरदोई जिलें में उस वक्त हडकंप मच गया जब ओएमसी पॉवर प्राइवेट लिमिटेड में दो सोलर प्ला्ंट की चोरी हो गई। यह घटना 13 तारिख की आधी रात को हुई। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी में कैद हो गई। 

बता दें कि शातिर चोर दो सोलर प्लांटों को निशाना बनाते हुए ओएमसी पॉवर प्राइवेट लिमिटेड को लाखों की चपत लगाते हुए तकरीबन 390 मीटर कॉपर का तार और सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए। चोरों की इस हरकत से इलाके का मोबाइल नेटवर्क पर बुरा असर पड़ा है। 

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर 

पुलिस ने कंपनी के सुरक्षा सलाहकार की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। जैसा कि बताया गया है कि ओएमसी पॉवर कंपनी के अतरौली थाने के भिरखा में राम औतार मौर्य और दूसरा बहुती में श्रीप्रकाश त्रिपाठी की ज़मीन पर सौर प्लांट लगे हुए है,उन दोनों प्लांटों से मोबाइल टॉवरों को बिजली दी जाती थी। 

क्या है पूरा मामला 

कंपनी के सुरक्षा सलाहकार ने अतरौली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 13 और 14 सितंबर की दरम्यानी रात में चोरों ने दोनों प्लांटो को निशाना बनाते हुए जनरेटर से इन्वर्टर और इन्वर्टर से बैटरी तक करंट पहुंचाने वाला करीब 390 मीटर कॉपर का तार और भिरखा प्लांट लगा सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गए। 

मोबाइल नेटवर्क पर होगा बुरा असर 

चोरों की हरकत से कंपनी को लाखों की चोंट पहुंचने के साथ उस इलाके के मोबाइल नेटवर्क पर भी बुरा असर पड़ा है। मामला दर्ज करते हुए पुलिस चोरों का पता लगाने में जुट गई है। 

ये भी पढ़ें :  

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply