CrimeIndiaRajasthanTrending

हिस्ट्रीशीटर पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, परिवार ने मिलकर रची थी साजिश, बेटे ने ऑनलाइन मंगाया था हथियार

अजमेर के बोराडा इलाके में पूर्व सरपंच रामसिंह सहित चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी बेटे ने ऑनलाइन हथियार मंगवाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार, मृतक रामसिंह परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित करता था और उस पर 16 मुकदमे दर्ज थे. घटना से पहले उसने पत्नी सुनीता के साथ मारपीट भी की थी. पुलिस ने आरोपी मां और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बेटे को डिटेन किया गया है. मामले में ऑनलाइन हथियार खरीदने और पूरी साजिश की जांच जारी है.

हिस्ट्रीशीटर पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, परिवार ने मिलकर रची थी साजिश, बेटे ने ऑनलाइन मंगाया था हथियार
जिले के बोराडा इलाके में पूर्व सरपंच रामसिंह सहित चार लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक प्रताड़ना, घरेलू विवाद और लंबे समय से चला आ रहा तनाव मुख्य वजह बताया जा रहा है. अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने न्यूज 18 से खास बातचीत में पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन हथियार मंगाया गया था. इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी सुनीता, बेटी और बेटे की भूमिका सामने आई है.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बेटे ने ऑनलाइन हथियार मंगवाया था और बाद में उसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस के अनुसार, मृतक रामसिंह अपनी पहली पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था. इसी कारण परिवार के सदस्य उससे नाराज चल रहे थे. एसपी के मुताबिक, मृतक की बेटी पढ़ाई में काफी होशियार थी और स्कूल की टॉपर रही थी, लेकिन उसे भी लगातार परेशान किया जा रहा था. परिवार लंबे समय से मानसिक तनाव में था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply