फिरोजपुर : जिला बैडमिंटन एसोसिएशन फिरोजपुर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए 13 वर्षीय बैडमिंटन खिलाड़ी जपलीन कौर ने जालंधर में आयोजित ‘सबजूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट’ में विभिन्न आयु वर्गों में 3 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

जपलीन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर17 गर्ल्स सिंगल्स , अंडर15 गर्ल्स सिंगल्स और अंडर15 गर्ल्स डबल्स में पहला स्थान हासिल कर तीनों श्रेणियों में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन फ़िरोज़पुर के महासचिव विनय कुमार वोहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव अशोक वढेरा ने जपलीन कौर को उनकी इस अद्भुत सफलता पर बधाई दी। महासचिव विनय कुमार वोहरा ने कहा कि फ़िरोज़पुर बैडमिंटन के इतिहास में यह पहला अवसर है जब मात्र 13 वर्ष की आयु में किसी खिलाड़ी ने राज्य स्तरीय रैंकिंग टूर्नामेंट में अलगअलग आयु वर्गों में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। एसोसिएशन और पूरे जिले को जपलीन की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व है।



