satyareport.com

MENU

  • India
  • Crime
  • Cricket
  • Business
  • Technology
  • Dharam
  • Health
Sunday, November 22, 2026
  • भारत
  • धर्म
  • हेल्थ
  • बिज़नेस
  • क्राइम
  • ट्रेंडिंग
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • क्रिकेट
satyareport.com
satyareport.com
  • दिल्ली
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • बिहार
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
IndiaTrending

14 लाख फीस और 3​​​​​​​​​​​​​​​​ लाख​​​ बस का किराया…,​​​​​ महिला ने बताया बेटी का स्कूल खर्च, बयां किया दर्द

contact.satyareport@gmail.com
contact.satyareport@gmail.comNovember 22, 2026No comment
posted on Nov. 22, 2026 at 9:06 pmNovember 22, 2026
0Share
14 लाख फीस और 3​​​​​​​​​​​​​​​​ लाख​​​ बस का किराया…,​​​​​ महिला ने बताया बेटी का स्कूल खर्च, बयां किया दर्द

भारत में किसी मिडिल क्लास फैमिली से जब आप उनके बड़े खर्चों के बारे में पूछेंगे तो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर होने वाला खर्चा उसमें जरूर शामिल होगा। स्कूल की फीस, ट्यूशन की फीस और बच्चों के आने-जाने के लिए बस या फिर वैन पर होने वाले खर्चे का जिक्र जरूर किया जाएगा, लेकिन अगर आप दुबई में स्कूल की पढ़ाई पर होने वाले खर्च के बारे में जान लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे।

जी हां, दुबई में रहने वाली एक महिली ने हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी बेटी के स्कूल खर्च की जानकारी सभी को दी है। महिला ने जो खर्चा बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

दुबई में रहने वाली इस महिला की बेटी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है और उसने बताया कि उसके ट्यूशन का सालाना खर्चा लगभग 14.34 लाख रुपये होता है। इसके अलावा बच्ची के ट्रांसपोर्ट पर वह महिला करीब 3.12 लाख रुपये खर्च करती है। महिला के इस दावे ने एक ऑनलाइन डिबेट शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो अपने बच्चों के यूएस या यूरोपीय देशों में पढ़ा लो।

‘तुमसे करी जैसी बदबू आती है’, भारतीय शख्स पर विदेशी महिला का कमेंट, Video वायरल होते ही फूटा लोगों का गुस्सा

कौन सा स्कूल है इतना महंगा?

दुबई में रहने वाली इस महिला का नाम वेरोनिका है, महिला अपने इंस्टाग्राम पर रेगुलर तौर पर अपनी फैमिली लाइफ की कुछ बातें शेयर करती हैं। हाल ही में एक इंस्टाग्राम वीडियो में उसने अपनी बेटी को दुबई के GEMS इंटरनेशनल स्कूल में भेजने में आने वाले अलग-अलग खर्चों के बारे में बताया। उसने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चे के असेसमेंट से पहले लगभग 13,000 रुपये की असेसमेंट फीस देनी होती है। फिर सालाना ट्यूशन लगभग 14.34 लाख रुपये है जिसे वह किस्तों में चुकाती है।

26 हजार यूनिफॉर्म का खर्चा

महिला ने बताया कि उसके यह खर्चे यहीं खत्म नहीं होते। स्कूल ट्रांसपोर्ट का खर्च भी 3.12 लाख रुपये सालाना होता है। वेरोनिका ने कहा कि बस सर्विस बच्चों को घर से पिक करती है और स्कूल के बाद उन्हें वापस छोड़ती है। इसके अलावा यूनिफॉर्म की कीमत भी लगभग 26 हजार रुपये है।

खाने के लिए स्कूल से कुछ नहीं मिलता

रजिस्ट्रेशन, री-एनरोलमेंट और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज से कुल बिल में और खर्च जुड़ सकता है। एक खर्च जिसने उन्हें खास तौर पर हैरान किया है बच्ची का खाना जिसे ट्यूशन फीस में शामिल नहीं किया है। वह रोजना अपनी बेटी का लंच घर पर बनाती है और उसे हर दिन लंच बॉक्स साथ में देती है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वेरोनिका के इस वीडियो ने लोगों को हैरान करने का काम किया है। इस वीडियो को देखने के बाद दुबई में इंटरनेशनल एजुकेशन के महंगे खर्च पर बहस शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा है, “सिर्फ एक बच्चे के लिए यह बहुत सारा पैसा है; यह ऐसा है जैसे आप यूनिवर्सिटी ट्यूशन के लिए पैसे दे रहे हों।”

एक और अन्य यूजर ने लिखा, “क्रेजी, इससे तो USA में पढ़ाई करना सस्ता है, कभी-कभी तो यह फ्री भी होता है।” एक तीसरे ने कमेंट किया, “खाड़ी देशों में पढ़ाई बहुत महंगी है, इसीलिए हर कोई अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए यूरोप और US जा रहा है।”

कुछ यूजर्स ने इस खर्चे को सही ठहराया है। एक यूजर ने लिखा है कि इस तरह के स्कूल से निकलने वाले बच्चे कर्मचारी नहीं बनते या वो नौकरी नहीं करते बल्कि वह भविष्य के लिए एंटरप्रेन्योर और साइंटिस्ट बनाते हैं, यही हमारे बच्चों में असली इन्वेस्टमेंट है।


 

 
 
 
 
 
Term Insurance for a 

Share on FacebookShare on Twitter
contact.satyareport@gmail.comNovember 22, 2026
previous article

महिला के अफेयर के शक​​​​​​​​​​​​​​​​ में​​​ घर बना कत्लगाह!​​​​​ लिव-इन पार्टनर ने 18 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां पर भी हमला

next article

​कोटा-उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक​​​​​​ में​​​ जा घुसी क्रूजर,​​​​​ बच्चों समेत 9 की मौत और 8 घायल… खाटू श्यामजी से लौट रहा था परिवार

contact.satyareport@gmail.com
the authorcontact.satyareport@gmail.com
All posts bycontact.satyareport@gmail.com
Leave a reply

Leave a Reply Cancel reply

You Might Also Like

​कोटा-उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक​​​​​​ में​​​ जा घुसी क्रूजर,​​​​​ बच्चों समेत 9 की मौत और 8 घायल… खाटू श्यामजी से लौट रहा था परिवार
CrimeIndia

​कोटा-उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक​​​​​​ में​​​ जा घुसी क्रूजर,​​​​​ बच्चों समेत 9 की मौत और 8 घायल… खाटू श्यामजी से लौट रहा था परिवार

contact.satyareport@gmail.comNo comment
0
महिला के अफेयर के शक​​​​​​​​​​​​​​​​ में​​​ घर बना कत्लगाह!​​​​​ लिव-इन पार्टनर ने 18 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां पर भी हमला
CrimeIndiaTrending

महिला के अफेयर के शक​​​​​​​​​​​​​​​​ में​​​ घर बना कत्लगाह!​​​​​ लिव-इन पार्टनर ने 18 वर्षीय बेटे की हत्या की, मां पर भी हमला

contact.satyareport@gmail.comNo comment
0
15 हजार कमाने वाले दर्जी​​​​​​​​​​​​​​​​ को​​​ 974 करोड़ का​​​​​ टैक्‍स जमा करने का नोटिस, ईमेल से भेज द‍िया जवाब..
IndiaTrending

15 हजार कमाने वाले दर्जी​​​​​​​​​​​​​​​​ को​​​ 974 करोड़ का​​​​​ टैक्‍स जमा करने का नोटिस, ईमेल से भेज द‍िया जवाब..

contact.satyareport@gmail.comNo comment
0
दो महीने तक कूड़े में​​​​​​​​​​​​​​​​ छिपा​​​ रहा महिला का​​​​​ शव, कंकाल मिलने पर खुला राज; दूसरे पति पर हत्या का आरोप
CrimeIndiaTrending

दो महीने तक कूड़े में​​​​​​​​​​​​​​​​ छिपा​​​ रहा महिला का​​​​​ शव, कंकाल मिलने पर खुला राज; दूसरे पति पर हत्या का आरोप

contact.satyareport@gmail.comNo comment
0
satyareport.com

ABOUT US

Satya Report एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ हम आपको देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक खबरें सरल भाषा में पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है — बिना सनसनी, बिना पक्षपात… सिर्फ़ सच्चाई।

© Copyright 2026 Satya Report

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy