CrimeIndiaPunjabTrending

पंजाब में सरकारी कर्मचारी सहित 14 व्यक्ति गिरफ्तार! करनामा जान हो जाएंगे हैरान..

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जुलाई, 2026 के दौरान भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 14 अलग-अलग ट्रैप मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों और 2 निजी व्यक्तियों सहित कुल 14 व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ-साथ निजी व्यक्तियों द्वारा सरकारी कामकाज में भ्रष्ट गतिविधियों को बढ़ावा देने अथवा उनमें संलिप्त होने वाले मामलों पर भी विजिलेंस ब्यूरो की कड़ी नजर है। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों की गहन जांच के लिए जुलाई महीने में 2 केस दर्ज किए। इसके अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में एक मामला भी दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि के दौरान 7 आरोपियों के खिलाफ 5 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 5 सरकारी कर्मचारी शामिल हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply