IndiaTrending

दिल्ली के खिलाफ जंग का एलान करें, 17 करोड़ मुसलमान साथ… ममता बनर्जी को किसने उकसाया?

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में भाजपा की आंधी में टीएमसी उड़ गई. चुनावी मैदान में टीएमसी को बुरी तरह से हार झेलनी पड़ी. इस हार के बाद ममता बनर्जी ने एक बयान देते हुए कहा था कि ‘न मैं हारी हूं और न ही सीएम पद से इस्तीफा दूंगी’. जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हो रही है. टीएमसी की हार के साथ ही बंगाल में अशांति फैली है. इसी बीच बांग्लादेशी नेता मोहम्मद नूरुल हुदा ममता बनर्जी के समर्थन में देश के खिलाफ उकसाने वाला बयान दिया है.

दिल्ली के खिलाफ जंग का एलान करें, 17 करोड़ मुसलमान साथ… ममता बनर्जी को किसने उकसाया?
दिल्ली के खिलाफ जंग का एलान करें, 17 करोड़ मुसलमान साथ… ममता बनर्जी को किसने उकसाया?

दिल्ली के खिलाफ जंग का एलान
बड़बोलापन दिखाते हुए बांग्लादेशी नेता मोहम्मद नूरुल हुदा ने कहा हारीं हुईं पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी से कहा कि वह राज्य को भारत से आजाद घोषित करें. “दिल्ली के खिलाफ जंग का एलान करें”, और दावा किया कि 170 मिलियन बांग्लादेशी मुसलमान उनका साथ देंगे.

मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने कही ये बात
इसके अलावा जमातएइस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार करने पर कहा, “ठीक है, वो उनका एक पॉलिटिकल स्टैंड है और उसमें ये बात छुपी हुई है कि ये जो मैंडेट आया है, ये मैंडेट एक तरह से सही मैंडेट नहीं है और इस मैंडेट को चुनाव आयोग के जरिये से एक आम जनता का मैंडेट ये नहीं है. ये मैसेज शायद वो देना चाहती हैं. हम लोग भी ये समझते हैं कि वहां जो नतीजे आए हैं वो नतीजे सही मायने में लोगों की राय को रिप्रेजेंट नहीं करते और वहां एक तरह से धांधली हुई है बड़े पैमाने पर और नतीजों को बदला गया हैस लेकिन जाहिर है किसी के इस्तीफा देने या न देने से आगे का प्रोसेस रुकेगा नहीं, सरकार तो बनेगी और उसके लिए पूरे प्रावधान मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने शायद ये मैसेज दिया है अपने इस बयान के माध्यम से.

ममता बनर्जी ने दिया था बयान
विधानसभा में हार के बाद ममता बनर्जी ने पीसी की और अपनी हार के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही यह भी कहा कि ‘मैं हारी नहीं हूं, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी.’ इसके अलावा उन्होंने भाजपा पर 100 सीटें भी चुराने का आरोप लगाया है, ममता ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply