IndiaTrending

प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

Muharram Procession Accident Prayagraj: मोहर्रम के जुलूस के दौरान प्रयागराज में एक दर्दनाक हादसे ने मातम को और गहरा कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के घंटाघर के पास शुक्रवार अलसुबह बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों व ताजियादारों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। लोगों ने विभाग की लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया।

प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

मोहर्रम का जुलूस देखने पहुंचा हमजा

जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज निवासी कासिम का 17 वर्षीय बेटा अकीदतमंद मोहम्मद हमजा मोहर्रम का जुलूस देखने और उसमें शामिल होने पहुंचा था। सुबह करीब पांच बजे जुलूस घंटाघर के पास सेवई मंडी के सामने पहुंचा। इसी दौरान हल्की बारिश होने लगी। भीड़ के बीच हमजा पास में लगे बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट उतर आया था। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

मौके पर मौजूद लोगों ने आननफानन में हमजा को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि जुलूस में शामिल लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि जर्जर विद्युत व्यवस्था और समय पर रखरखाव नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

बिजली विभाग पर लगे आरोप

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को सुपुर्दएखाक कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली विभाग समय रहते खंभों और विद्युत लाइनों की जांच करता तो एक मासूम की जान बच सकती थी। इस घटना ने शहर में सार्वजनिक स्थानों पर को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply