
बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण गर्मी के चलते स्कूल में डेढ़ दर्जन बच्चे बेहोश हो गए. राजकीय बालिका इंटर कालेज सतरिख में भीषण गर्मी के चलते करीब डेढ़ दर्जन छात्राओ की अचानक तबीयत बिगड़ गई. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. प्रार्थना करने के दौरान छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं को आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी सतरिख में भर्ती कराया गया. सभी छात्राओं का सीएचसी में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित एसडीएम गुंजिता अग्रवाल मौके पर पहुंची हुई हैं.



