IndiaUttar Pradesh

​2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है. पहचान छुपा कर एक मुस्लिम युवक ने हिंदू समुदाय की लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया. इतना ही नहीं जालसाज मुस्लिम युवक ने हिंदू समुदाय की लड़की के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी. युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने लगा. पीड़ित युवती ने पुलिस को आरोपी मुस्लिम युवक और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.

​2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त

दरअसल, दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाये है कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के रहने वाले इमरान नाम के युवक से दो साल से रिलेशन था. युवती से घर वाले भी फोन पर बात करते थे. दिल्ली की रहने वाली युवती ने राहुल नाम बताकर दोस्ती की थी. राहुल नाम बताकर ही फोन पर बात करता था.

नाम बदलाकर युवती को फंसाया

इमरान ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए,और इमरान ने युवती से शादी करने की बात कहीं थी. लेकिन जब युवती ने शादी करने को कहा ,तो इमरान युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने लगा. असलियत सामने आने के बाद इमरान और उसके घर वालों ने फोन रिसीव करना बंद कर दिया. युवती ने तहरीर में लिखा है कि इमरान के पास उसके अश्लील फोटो वीडियो हैं जिन्हें वह सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है.

पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

पीड़िता ने पुलिस को इमरान और उसके भाई फैज खां के खिलाफ नामजद तहरीर दी है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी देहात कुँवर आकाश सिंह ने बताया कि इमरान और फ़ैज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. सबूतों के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply