Delhi

2 दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और नो व्हीकल डे… दिल्ली की रेखा सरकार के बड़े फैसले

मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने देश के लोगों से पेट्रोलडीजल की बचत करने और ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की है. इसी कड़ी में दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ अभियान के तहत कई बड़े फैसले लिए हैं. अब सरकारी कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा, निजी संस्थानों से भी यही अपील की गई है. ईंधन बचत, प्रदूषण नियंत्रण और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने 15 मई से शुरू होने वाले इस अभियान में जनता से सहयोग की अपील की है. आइए जानते हैं कि रेखा गुप्ता सरकार ने क्याक्या फैसले लिए हैं.

2 दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और नो व्हीकल डे… दिल्ली की रेखा सरकार के बड़े फैसले
2 दिन वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और नो व्हीकल डे… दिल्ली की रेखा सरकार के बड़े फैसले

दिल्ली सरकार का पहला और बड़ा फैसला वर्क फ्रॉम होम को लेकर है, जिससमें सप्ताह में दो दिन सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे. जरूरी सर्विस से जुड़े विभागों को वर्क फ्रॉम होम से अलग रखा गया है. ये फैसला पेट्रोल डीजल की बचत के लिए लिया गया है. इसके साथ ही प्राइवेट संस्थानों को भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा. रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के हर नागरिक से अपील की है. दिल्ली के लिए हमने कुछ प्लान बनाया है. दिल्ली सरकार मेरा भारत, मेरा योगदान चलाएगी.

सीएम रेखा गुप्ता का कोर्ट से आग्रह

सीएम रेखा गुप्ता ने सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेज से भी इस संबंध में अपील की है. इसके साथ ही कोर्ट से आग्रह है कि वो ऑनलाइन सुनवाई करे. जनता से अपील है कि पूरा एक साल विदेशी यात्री ना करें. दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री या अधिकारी विदेशी यात्रा पर नहीं जाएगा, जो आधिकारिक प्रोग्राम थे उनको कैंसिल कर दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली सरकार कोई भी बड़ा इवेंट या प्रोग्राम नहीं करेगी.

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की पर्यटन की अपील के संदर्भ में अब दिल्ली में मॉल्स में मेड इन इंडिया प्रोडक्ट का कॉर्नर बनेगा. दिल्ली सरकार 100% इंडिया मेड प्रोडक्ट को प्राथमिकता देगी. दिल्ली सरकार अगले 90 दिनों तक ये अभियान चलाएगी. अलगअलग संस्थानों को ईंधन बचाने और गैर जरूरी सामानों की खरीद, विदेशी यात्रा, खाद्य तेल और मेड इन इंडिया प्रोडक्ट के इस्तेमाल की शपथ दिलाएंगे.

दिल्ली सरकार की 50% मीटिंग ऑनलाइन होंगी

सीएम ने कहा, सभी व्यापारियों से आग्रह है कि वो माल ढुलाई के लिए ट्रकों की जगह रेल का इस्तेमाल करें. 29 कॉलोनियों में 58 फीडर बसें चलाई जाएंगी. ताकि वो मेट्रो से चलें. दिल्ली सरकार की 50% मीटिंग ऑनलाइन होंगी. दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10:30 से 7 बजे तक और दिल्ली नगर निगम में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक काम होगा.

जनता से नो व्हीकल डे मनाने की अपील

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जनता से नो व्हीकल डे मनाने की अपील है. उन्होंने ऐलान किया है कि कर्मचारियों का ट्रांसपोर्ट अलाउंस को 10% बढ़ाएंगे. अगर वो 25% पब्लिक ट्रांसपोर्ट में खर्च करते हैं. सीएम ने खुद अपने काफिले में कमी कर दी है. पहले 13/14 गाड़ियां थीं, अब उनको 4 कर दिया गया है. अधिकारियों के लिए तेल की लिमिट में 20% कटौती की है.

सीएम ने कहा कि हर सोमवार मेट्रो मंडे के रूप में काम करेंगे. मुख्यमंत्री, मंत्री और सभी अधिकारी मेट्रो का इस्तेमाल करेंगे. हमारी ईवी पॉलिसी तैयार है. बिजली की खपत पर भी दिल्ली सरकार का फोकस है. सभी दफ्तरों में AC 24/26 डिग्री पर सेट किये जाएंगे. बेकार में लाइट ना जले इसके लिए स्मार्ट बटन लगेंगे. ये अभियान “मेरा भारत, मेरा योगदान” कल 15 मई से शुरू होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply