Delhi

2 घंटे का सफर अब सिर्फ कुछ मिनटों में… दिल्ली की इस नई अंडरग्राउंड टनल से कैसे बदलेगा NCR का नक्शा?

Delhi News: दिल्लीएनसीआर के ट्रैफिक को पूरी तरह बदलने और दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को आपस में जोड़ने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना पर काम शुरू हो गया है. देश की राजधानी में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच अब अंडरग्राउंड सुरंग बनाने की तैयारी है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की हरी झंडी के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस सुरंग मार्ग के लिए शुरुआती अध्ययन शुरू कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि इस सुरंग को गुरुग्राम तक विस्तार दिया जाएगा, जिससे दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के बीच का सफर सुपरफास्ट हो जाएगा.

2 घंटे का सफर अब सिर्फ कुछ मिनटों में… दिल्ली की इस नई अंडरग्राउंड टनल से कैसे बदलेगा NCR का नक्शा?
2 घंटे का सफर अब सिर्फ कुछ मिनटों में… दिल्ली की इस नई अंडरग्राउंड टनल से कैसे बदलेगा NCR का नक्शा?

NHAI ने इस मेगा प्रोजेक्ट को दो बड़े चरणों में विभाजित किया है. पहला चरण नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से शुरू होकर IGI एयरपोर्ट होते हुए गुरुग्राम तक सुरंग मार्ग की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है. दूसरा चरण इस सुरंग मार्ग को तालकटोरा स्टेडियम से सराय काले खां तक विस्तार देने के लिए अध्ययन होगा.

यह सुरंग मुख्य रूप से दिल्ली की लाइफलाइन मानी जाने वाली रिंग रोड के ठीक नीचे से गुजरेगी. सराय काले खां पर इस सुरंग को सीधे दिल्लीमुंबई एक्सप्रेसवे से लिंक किया जाएगा. इसके बाद चंदावलीजेवर संपर्क मार्ग के जरिए यह रूट सीधे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक निर्बाध कनेक्टिविटी देगा.

सेंट्रल दिल्ली के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

इस अंडरग्राउंड सुरंग में यात्रियों की सुविधा के लिए कई जगहों पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स बनाए जाएंगे. इसका एक सबसे प्रमुख प्रवेश द्वार सेंट्रल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम के पास रखने की योजना है. इससे कनॉट प्लेस, करोल बाग, पटेल नगर और राजेंद्र प्लेस जैसे घनी आबादी वाले इलाकों के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा. लोग शहर के भारी ट्रैफिक में फंसे बिना सीधे अंडरग्राउंड होकर कुछ ही मिनटों में आईजीआई एयरपोर्ट या गुरुग्राम पहुंच सकेंगे.

सराय काले खां से एयरपोर्ट के 2 घंटे के सफर से मिलेगी मुक्ति

वर्तमान में सराय काले खां से आईजीआई एयरपोर्ट की सड़क मार्ग से दूरी लगभग 20 से 23 किलोमीटर है. पीक आवर्स के भारी ट्रैफिक में यह दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे का समय बर्बाद हो जाता है. मेट्रो से जाने पर भी करीब 56 मिनट लगते हैं और दो बार ट्रेन बदलनी पड़ती है. इस सुरंग के बनने के बाद यह समय घटकर बेहद कम रह जाएगा.

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा के अनुसार, “सुरंग परियोजना के पहले चरण का अध्ययन शुरू हो चुका है. इसके बाद अलाइनमेंट फाइनल कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें निर्माण लागत और समय सीमा तय होगी.”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply