
किसी के लिए डॉक्टर बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सपना हो सकता है, लेकिन चीन की एक महिला डॉक्टर ने करीब 20 साल तक मेडिकल क्षेत्र में काम करने के बाद अपना करियर ही बदल दिया। उन्होंने डॉक्टर की नौकरी और अपना क्लिनिक छोड़कर स्टीम्ड बन्स यानी भाप में पकाए जाने वाले बन बेचने का कारोबार शुरू कर दिया। उनका कहना है कि अब काम में थकान तो होती है, लेकिन पहले जैसा मानसिक तनाव नहीं है और उन्हें जिंदगी में ज्यादा सुकून महसूस होता है।
20 साल तक डॉक्टर के तौर पर किया काम
चीन की डोंग मिन ने 1999 में वुहान यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने शेन्जेन में स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम किया। बाद में वह वुहान लौट आईं और मेडिकल क्षेत्र में अपनी सेवाएं जारी रखीं।
करीब दो दशक तक डॉक्टर के रूप में काम करने के बाद धीरे-धीरे नौकरी का दबाव उन्हें परेशान करने लगा। उनके मुताबिक, डॉक्टर की जिम्मेदारी सिर्फ मरीजों के इलाज तक सीमित नहीं थी। कागजी काम, नियमित जांच, प्रशासनिक जिम्मेदारियां और अस्पताल से जुड़ी कानूनी जवाबदेही भी उनके काम का हिस्सा थीं।
लगातार बढ़ते इस दबाव के बीच उन्होंने करीब 50 साल की उम्र में अपने करियर को नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया।
दोस्त की सलाह पर शुरू किया नया कारोबार
डोंग मिन के नए सफर की शुरुआत साल 2023 में हुई। एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने स्टीम्ड बन्स की दुकान में निवेश किया। हालांकि, कारोबार शुरू होने के कुछ समय बाद ही दुकान का मुख्य कारीगर अचानक काम छोड़कर चला गया।
ऐसे समय में डोंग मिन ने पीछे हटने के बजाय खुद ही स्टीम्ड बन्स बनाना सीखने का फैसला किया। शुरुआत में यह उनके लिए बिल्कुल नया काम था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे सीख लिया।
समय के साथ वह बन्स बनाने में इतनी कुशल हो गईं कि यही काम उन्हें पसंद आने लगा।
परिवार ने पहले किया विरोध
डॉक्टरी जैसे पेशे को छोड़कर खाने-पीने की दुकान शुरू करने का फैसला परिवार के लिए भी आसान नहीं था। शुरुआत में उनके परिवार ने इसका विरोध किया।
लेकिन जब डोंग मिन के कारोबार में धीरे-धीरे सफलता मिलने लगी तो परिवार का नजरिया भी बदल गया। बाद में उनकी मां और भाई भी दुकान के काम में उनकी मदद करने लगे।
अब खोल चुकी हैं दूसरी दुकान
डोंग मिन का कारोबार धीरे-धीरे आगे बढ़ा और जुलाई में उन्होंने अपनी दूसरी



