आईपीएल 2026 के सीजन का 49वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसमें एसआरएच की टीम 33 रनों से मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब रही। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 235 रनों का स्कोर बनाया था, लेकिन पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर्स में 202 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब रही। हालांकि इस मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल रहे 22 साल के बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया जिसमें वह 107 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब रहे। कोनोली अपनी इस शतकीय पारी के दम पर एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया, जिसमें उन्होंने 10 साल पुराने क्विंटन डी कॉक के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया है।

खबर में अपडेट जारी है…



