CricketIndiaTrending

भारतीय सरजमीं पर 23 साल के अफगान गेंदबाज ने लूटी महफिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, लेकिन इसके बीच 23 साल के एक युवा अफगान गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया। ये गेंदबाज हैं 23 साल क मोहम्मद सलीम सफी। सलीम ने भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाकर पारी घोषित की। भारतीय बल्लेबाजों ने अफगान गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली, लेकिन मोहम्मद सलीम ने अकेले मोर्चा संभाले रखा।

भारतीय सरजमीं पर 23 साल के अफगान गेंदबाज ने लूटी महफिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी
भारतीय सरजमीं पर 23 साल के अफगान गेंदबाज ने लूटी महफिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

ऐसा करने वाले तीसरे अफगान

सलीम ने 27 ओवर की गेंदबाजी में 140 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जियाउर रहमान और निजात मसूद की खास लिस्ट में जगह बनाई। दिलचस्प बात ये है कि उनका ये 5 विकेट हॉल सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच में आया है। सलीम ने अपना डेब्यू फरवरी 2024 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। हालांकि, उस मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले अफगान तेज गेंदबाज

  • 7/97 जियाउर रहमान vs जिम्बाब्वे
  • 5/79 निजात मसूद vs बांग्लादेश
  • 6/140 मोहम्मद सलीम vs भारत

भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

मोहम्मद सलीम सफी की घातक गेंदबाजी के बावजूद भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में 550 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांगने में सफल रहे। केएल राहुल ने शानदार 100 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 126 रन की कप्तानी पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्श ने 81 और ऋषभ पंत ने भी 81 रन जोड़े। लोअर ऑर्डर में वाशिंगटन सुंदर ने 52 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने भी अहम योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाकर अफगानिस्तान पर पूरी तरह दबाव बना दिया। अफगानिस्तान की ओर से सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी को एकएक विकेट मिला।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply