IndiaUttar Pradesh

​हर सीट पर 27 हजार वोट, महिलाओं को 2 लाख का लोन… अखिलेश यादव ने UP में फूंका चुनावी बिगुल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में भले ही अभी वक्त हो लेकिन सूबे में हलचल तेज हो गई है. सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं. सीट शेयरिंग से लेकर चुनावी रणनीतिपर मंथन किया जा रहा है. इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर से योगी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान की दुश्मन तो है ही साथ ही गरीबों की भी दुश्मन है.

​हर सीट पर 27 हजार वोट, महिलाओं को 2 लाख का लोन… अखिलेश यादव ने UP में फूंका चुनावी बिगुल

रविवार को राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार में पिछले दस साल में हर वर्ग दुखी है. उन्होंने कहा कि डीजल, पेट्रोल से लेकर हर जरूरत की चीजें महंगी हो रही हैं. उन्होंने कहा कि मुनाफा कमाने के लिए सरकार बाजार में चीजों की भी कमी की जा रही है. उन्होंने कहा कि गन्ना किसान से होने वाले व्यापार और उसका मुनाफा सरकार अपनी जेब में रख रही है लेकिन किसानों को कोई मुनाफे का हिस्सा नहीं मिल रहा है.

हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का प्लान

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि 2027 में सभी विधानसभाओं में 27 हजार वोट बढ़ाने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के 27 हजार वोट कम करने पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, न्याय दिलाने की बात, सम्मान की बात घर घर जा कर सपा कार्यकर्ता करेंगे.

बीजेपी सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला

उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में बीजेपी सरकार में जिस तरह के काम हुआ है, उससे हर वर्ग के लेग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को धोखा दिया. आय दोगुनी करने की बात कही गई, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि हर चीजों को महंगा कर दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में बड़ी संख्या में बेरोजगारी, नौकरियों में आरक्षण के साथ खिलवाड़ हुआ. पेपर लीक के कारण सरकारी नौकरी नहीं मिल पाई. उन्होंने कहा कि देश में सबसे ज्यादा पेपर लीक की घटनाएं उत्तर प्रदेश में हुई हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश का माहौल खराब करने पर काम किया.

आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ने पर जमकर बरसे अखिलेश

इस दौरान अखिलेश यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां खंडित होने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में 151 से ज्यादा आंबेडकर मूर्तियां खंडित हुई हैं. उन्होंने कहा कि ये संविधान बदलना चाहते थे, वो नहीं बदल पाए तो बाबा साहेब की मूर्ति पर हमला करते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी के 72 जिलों में 151 मूर्तियां खंडित हुई हैं. बलिया, आजमगढ़ और मथुरा में सबसे ज्यादा मूर्तियां तोड़ी गई. उन्होंने कहा कि केवल 14 मामलों में गिरफ्तारियां हुई हैं और सिर्फ 45 मामलों में अज्ञात पर FIR दर्ज हुई है. उन्होंने कहा किर बीजेपी सरकार में बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान नहीं है और उनके लोगों का भी सम्मान नहीं है. उन्होंने कहा कि इस सरकार में न्याय नहीं मिल पा रहा है, इनके मंत्रियों को धरने पर बैठना पड़ता है.

महिलाओं के लिए सपा का बड़ा ऐलान

महिलाओं के लिए समाजवादी पार्टी ने बड़ा ऐलान किया है. बीजेपी के 1 लाख के जवाब में सपा ने 2 लाख का वादा किया है. अखिलेश ने कहा किसमाजवादी पार्टी की सरकार आने पर पार्टी महिलाओं को 2 लाख लोन देने का काम करेगी. उन्होंने 40 हज़ार और समाजवादी पेंशन के अलावा लोन देने की घोषणा की.

समाजवादी पार्टी के PDA रथ के रंग पर अखिलेश यादव ने कहा कि रथ का रंग लाल, कुछ लोगों को भगवा दिखता है. उन्होंने कहा कि जो लोग एक रंग के चश्मे से देखते हैं उनको PDA रथ का रंग कुछ और दिखाई देता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply