Haryana

3 साल की बेटी को फंदे से लटकाया, फिर माता-पिता ने खुद भी दे दी जान… कुरुक्षेत्र में एक ही रात में खत्म हो गया पूरा परिवार, सामने आई वजह

Satya Report: Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां प्रेम नगर कॉलोनी में सोमवार की सुबह मातम पसर गया जब एक ही घर के भीतर तीन शव फंदे से लटके पाए गए. मृतकों में 30 वर्षीय जतिंद्र कुमार. उनकी 28 वर्षीय पत्नी मंजू और मात्र 3 साल की नन्ही बेटी अदविका शामिल हैं. जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में कार्यरत थे और परिवार के साथ यहां रहते थे. पुलिस की शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वह बेहद दुखद हैं. बताया जा रहा है कि जतिंद्र और मंजू अपनी 3 साल की मासूम बेटी अदविका की गंभीर बीमारी को लेकर लंबे समय से मानसिक तनाव में थे.

3 साल की बेटी को फंदे से लटकाया, फिर माता-पिता ने खुद भी दे दी जान… कुरुक्षेत्र में एक ही रात में खत्म हो गया पूरा परिवार, सामने आई वजह
3 साल की बेटी को फंदे से लटकाया, फिर माता-पिता ने खुद भी दे दी जान… कुरुक्षेत्र में एक ही रात में खत्म हो गया पूरा परिवार, सामने आई वजह

बच्ची का इलाज चल रहा था लेकिन सुधार न होने और उसकी तकलीफ को देख माता-पिता अंदर से टूट चुके थे. इसी हताशा में उन्होंने खौफनाक कदम उठाते हुए पहले अपनी फूल जैसी बच्ची को मौत की नींद सुलाया और फिर खुद भी पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.

पुलिस की कार्रवाई

सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सुभाष मंडी चौकी को इस घटना की सूचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो तीनों के शव घर के भीतर लटके हुए थे. आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है ताकि आत्महत्या के अन्य संभावित कारणों का पता लगाया जा सके.

(इनपुट: अशोक यादव)

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply