
Canada Murder Mystery: कनाडा के शहर सरे में एक तीन साल की बच्ची घर में मृत पाई गई. बच्ची की हत्या के शक में 31 साल के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही हत्या की वजह की जांच भी शुरू हो गई है. गुरुवार (25 जून, 2026) को चेर्टसी में एक घर में 3 साल की बच्ची का शव मिला, जब पुलिस अधिकारी सुरक्षा को लेकर चिंता की सूचना पर वहां पहुंचे.
पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी 31 वर्षीय शख्स को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के बाद उसे हिरासत में लिया जाएगा. इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि वो इस मौत के मामले में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं, क्योंकि इसी शख्स ने बच्ची की हत्या की है. इसके बाद सरे पुलिस ने हत्या की जांच शुरू कर दी है.
विवाद के चलते मारा गया बच्ची को!
पुलिस बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह घटना परिवार के बीच हुई है. यानी परिवार में विवाद के चलते बच्ची को मारा गया है. बड़े अपराधों की जांच करने वाली टीम के सीनियर इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और हमारे अधिकारी यह पता लगाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ था? हमने इस घटना के सिलसिले में एक गिरफ्तारी की है और अभी हम अपनी जांच के सिलसिले में किसी और की पहचान करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.
पाइक्रॉफ्ट रोड पर भारी पुलिस बल तैनात
यहां पर बता दें कि चेर्टसी में पाइक्रॉफ्ट रोड पर एक घर में बच्ची का शव मिला, जब पुलिस अधिकारी सुरक्षा को लेकर चिंता की सूचना पर वहां पहुंचे. पुलिस का कहना है कि हमारे पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि जनता को कोई खतरा है. पाइक्रॉफ्ट रोड पर भारी पुलिस बल तैनात है और आने वाले दिनों में भी यह तैनाती बनी रहेगी, जब तक मामला शांत नहीं हो जाता है.
अधिकारी का कहना है कि हम समझते हैं कि यह घटना और भारी पुलिस तैनाती स्थानीय निवासियों के लिए चिंता का विषय हो सकती है और हम जांच के दौरान उनके सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं. जैसे ही हम और जानकारी देने की स्थिति में होंगे, हम आगे की जानकारी देंगे.



