CrimeIndiaTrending

30 साल की टीचर पर 10 साल के छात्र के यौन शोषण का आरोप, बहन की गवाही से कोर्ट में हुए नए खुलासे..

30 साल की टीचर पर 10 साल के छात्र के यौन शोषण का आरोप, बहन की गवाही से कोर्ट में हुए नए खुलासे..

ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर में दशकों पुराने कथित बाल यौन शोषण मामले की सुनवाई के दौरान नया मोड़ आया है। कोर्ट में पीड़ित के परिवार की ओर से दी गई गवाही में दावा किया गया कि आरोपी महिला टीचर को कई बार बच्चे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। मामले की सुनवाई जारी है और आरोपों पर अंतिम फैसला अभी आना बाकी है।

आरोप है कि 65 साल की डेबोरा फ्रैंकलिन ने लड़के की आंखों पर पट्टी बांधी और उसे घंटों तक अपने शादीशुदा बिस्तर से बांधकर रखा, ताकि वह सालों तक चले इस शोषण के दौरान पंख से उसे गुदगुदी कर सके. उन पर 14 साल से कम उम्र के लड़के के साथ गंभीर अश्लील हरकतें करने के आठ आरोप हैं. ये घटनाएं 1991 और 1995 के बीच की हैं, जब वह हर्टफोर्डशायर के एक प्रेप स्कूल में टीचर थीं.

प्राइवेट ट्यूटर की तरह करती थी काम

बताया जाता है कि डेबोरा फ्रैंकलिन की मुलाकात उस पीड़ित से तब हुई थी जब वह 9 साल का था और उनकी क्लास में आया था. वहीं इससे पहले ही वह उसकी प्राइवेट ट्यूटर बन गई थी. दावा है कि उनके बीच ‘अनगिनत’ बार संबंध  बने. इस दौरान लड़के को विश्वास दिलाया गया था कि वह फ्रैंकलिन के साथ रिलेशनशिप में है. जब यह कथित शोषण शुरू हुआ, तब डेबोरा फ्रैंकलिन की उम्र लगभग 30 साल थी. 

बुधवार को कोर्ट में दी गवाही

 रिकॉर्डेड इंटरव्यू जानकारी दी गई कि उसके कपड़े उतरे हुए थे और वह मुझे सिखा रही थी कि औरत को कैसे छूना है. याद भी है कि मैं कहा था कि इसमें अजीब सी गंध आ रही है.  मुझे याद है कि वह बस मुझे बताती थी कि क्या करना है और मैं बस वही करता था. शिकायतकर्ता के भाई-बहनों ने बुधवार को सेंट एल्बंस क्राउन कोर्ट में गवाही दी और बताया कि टीचर उनके घर पर काफी समय बिताती थीं.

4 साल में कई लड़कों के साथ बनाए संबंध

उसकी बड़ी बहन ने जूरी को बताया कि एक बार उसने फ्रैंकलिन को बच्चे के साथ कंबल के नीचे किताब पढ़कर सुनाते हुए पाया था. 65 साल की डेबोरा फ्रैंकलिन पर 1991 से 1995 के बीच 14 साल से कम उम्र के एक लड़के के साथ गंभीर अश्लील हरकतें करने के आठ आरोप हैं. 

महिला टीचर आती थी छात्र के घर

वहीं पीड़ित का कहना है कि महिला टीचर डेबोरा फ्रेंकलिन अक्सर घर आती थीं. वह परिवार की दोस्त बन गई थीं. इस दौरान वह शनिवार की दोपहर को आती थीं. मैं उन्हें काफी बार देखती थी. उन्होंने कहा कि उनके भाई ने पुलिस को फ्रैंकलिन के बारे में तब रिपोर्ट किया जब उन्हें पता चला कि वह 2024 में भी उसी स्कूल में काम कर रही थीं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply