CricketIndia

PSL में 38 साल के गेंदबाज ने बरपाया कहर, हैदराबाद को 80 रन पर समेटा, IPL में MI-CSK का रह चुका है हिस्सा

Satya Report: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। PSL के जारी सीजन में 24 अप्रैल को हैदराबाद किंग्समैन और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के 38 साल के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन जो इस PSL सीजन में इस्लामाबाद के लिए खेल रहे हैं, उन्होंने अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से कहर बरपाया। इस मैच में ग्लीसन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए और हैदराबाद को 80 के स्कोर पर समेटने में अहम भूमिका निभाई।

PSL में 38 साल के गेंदबाज ने बरपाया कहर, हैदराबाद को 80 रन पर समेटा, IPL में MI-CSK का रह चुका है हिस्सा
PSL में 38 साल के गेंदबाज ने बरपाया कहर, हैदराबाद को 80 रन पर समेटा, IPL में MI-CSK का रह चुका है हिस्सा

आईपीएल में MI और CSK के लिए खेल चुके हैं रिचर्ड ग्लीसन

पिछले लगातार 2 सीजन में IPL का हिस्सा रहे ग्लीसन को इस लीग में ज्यादा मौके नहीं मिले। आईपीएल में वो चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए कुल मिलाकर 3 मैच ही खेल पाए थे और इस दौरान उन्हें दो विकेट मिले। PSL में उनकी तेज रफ्तार का हैदराबाद के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। ग्लीसन ने हैदराबाद किंग्समैन के खिलाफ मैच में 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने हैदाराबाद के टॉप तीनों बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिसमें कप्तान मार्नस लाबुशेन भी थे। वहीं टीम के लिए शादाब खान और इमाद वसीम ने भी 33 विकेट लिए।

इस्लामाबाद यूनाइटेड ने हैदराबाद को पीटा 

PSL के 34वें मैच में इस्लामाबाद युनाइटेड के गेंदबाजों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। हैदराबाद की टीम 15.5 ओवर में ही सिर्फ 80 रन पर ढेर हो गई। इस्लामाबाद की टीम के सामने अब 20 ओवर में 81 रन का टारगेट था, जो मॉडर्न डे क्रिकेट में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। रन चेज में हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरी ही गेंद पर उन्होंने भी अपने ओपनर डेवन कॉनवे का विकेट गंवा दिया। लेकिन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए मोहसिन रियाज ने तूफानी बल्लेबाजी रियाज ने सिर्फ 18 गेंदों पर 43 रन कूटकर टीम को 79 रन तक पहुंचाया। आखिरकार सिर्फ 6.4 ओवर में ही हैदराबाद ने 83 रन बनाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया।

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम पहुंची प्लेऑफ में

इस्लामाबाद यूनाइटेड की टीम इस सीजन 9 मैचों में से पांच में जीत दर्ज करने में कामयाब रही और वह पॉइंट्स टेबल में इस वक्त तीसरे नंबर पर है और उनकी टीम प्लेऑफ में भी पहुंचने में कामयाब रही है। इस्लामाबाद के अलावा मुल्तान सुल्तान, और पेशावर जाल्मी भी प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। आखिरी के एक स्पॉट के लिए लाहौर कलंदर्स, हैदराबाद किंग्समैन और कराची किंग्स के बीच टक्कर जारी है।

यह भी पढ़े

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply