Gurugram Deepak Nandal Gang: हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात गुरुग्राम पुलिस और दीपक नंडाल गैंग के लोगों के बीच मुठभेड़ हुई। गुरुग्राम के सुशांत लोक में पुलिस मुठभेड़ में विदेश से ऑपरेट होने वाले दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया। गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, ये बदमाश फिरौती की मांग को लेकर SGT यूनिवर्सिटी के फाउंडर के बेटे के घर पर फायरिंग करने आए थे।

हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंग के लोगों को पकड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस को आता देख फायरिंग कर दी, इसकी जवाबी कार्रवाई में पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए हैं। जबकि गुरुग्राम पुलिस ने 4 आरोपियों को ढेर किया।
दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए
हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक का वीडियो, जहां पुलिस मुठभेड़ में दीपक नंडाल गैंग के चार शूटर मारे गए और एक घायल हो गया।
#WATCH Haryana: Visuals from Sushant Lok in Gurugram where four shooters of Deepak Nandal gang were killed and one was injured during a police encounter. https://t.co/K29iG0TSGz pic.twitter.com/qtHHbl8rAx
— ANI July 9, 2026
बिजनेसमैन के घर की फायरिंग
ACP सदर धर्मवीर सिंह इस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सूचना मिली थी कि कुछ हथियारबंद युवक सुशांत लोक इलाके में देखे गए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान यह बात सामने आई कि कुछ हथियारबंद आरोपियों ने सुशांत लोक में एक बिजनेसमैन के घर पर फायरिंग की है। यह खबर मिलते ही हमारी पुलिस क्राइम टीम मौके पर पहुंची।
#WATCH | ACP Sadar Dharamveer Singh says, “Information was received that some armed youths had been spotted; consequently, the police set up a blockade. During this time, we learned that they had opened fire at the residence of a businessman in Sushant Lok. Upon receiving this… https://t.co/28wSN89fiV pic.twitter.com/dNL9XBN9HQ
— ANI July 9, 2026
–
मुठभेड़ में तीन जवान घायल
जब संदिग्धों ने पुलिस को आते देखा, तो उन्होंने अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी। ने उन्हें सरेंडर करने को कहा, लेकिन वे फायरिंग करते रहे, जिससे हमारे तीन जवान घायल हो गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गाड़ी में सवार पांचों शूटर घायल हो गए। सभी घायलों शूटरों और पुलिस जवानों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।



