India

5 इन SUVs में मिलता है 350 लीटर से बड़ा बूट स्पेस, 8 लाख लाख रुपये से शुरू होती है कीमत

भारत में SUV कारों की मांग तेजी से बढ़ी है. खासकर 4 मीटर से छोटी SUV ग्राहकों को काफी पसंद आ रही हैं. इसकी बड़ी वजह है इनकी अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस, शानदार फीचर्स, धांसू लुक और दूसरी बड़ी SUVs के मुकाबले कम कीमत है. हालांकि, कार खरीदते समय कई लोग इंजन और फीचर्स के साथ बूट स्पेस को भी काफी महत्व देते हैं. खासकर परिवार के लिए कार खरीदने वालों के लिए बड़ा बूट काफी काम आता है.

अगर आप भी ऐसी कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं जिसमें सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिले, तो ये 5 मॉडल आपके लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

1. Kia Syros

किआ साइरोस एक प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV है. इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118.3 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिलता है, जो 114.4 bhp और 250 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इस SUV में 390 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹8.41 लाख है.

2. Skoda Kylaq

स्कोडा काइलैक इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बूट स्पेस वाली SUV है. इसमें 446 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें 1.0 लीटर, 3सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 113 bhp और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹7.59 लाख है.

3. Tata Nexon

टाटा नेक्सॉन भारत की लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में शामिल है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प मिलते हैं. ट्रांसमिशन के लिए मैनुअल, AMT और DCT जैसे विकल्प उपलब्ध हैं. नेक्सन में 382 लीटर का बूट स्पेस है और इसकी शुरुआती कीमत ₹7.39 लाख एक्सशोरूम है.

4. Hyundai Venue

हुंडई वेन्यू में पेट्रोल और डीजल समेत कई इंजन विकल्प मिलते हैं. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं. वेन्यू में 375 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹7.99 लाख है.

5. Mahindra XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO भी इस सेगमेंट की मजबूत SUV है. इसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल के दो विकल्प और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है. इसका डीजल इंजन 300 Nm तक का टॉर्क देता है. इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस मिलता है और शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹7.79 लाख है.

अगर आपकी प्राथमिकता बड़ा बूट स्पेस और कॉम्पैक्ट SUV है, तो स्कोडा काइलैक, किआ साइरोस और टाटा नेक्सन खास विकल्प हैं. वहीं हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 3XO भी परिवार के लिए अच्छे पैकेज साबित हो सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply