भारतीय टूव्हीलर कंपनी TVS ने अपनी मशहूर Apache बाइक सीरीज के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है. कंपनी ने अब तक 70 लाख Apache मोटरसाइकिलों की बिक्री पूरी कर ली है. इस खास उपलब्धि के मौके पर कंपनी ने एक ग्राहक को ब्लैक TVS Apache RR 310 की डिलीवरी दी, जो इस रिकॉर्ड की 70 लाखवीं बाइक बनी. खास बात यह है कि Apache ब्रांड इस साल अपने 20 साल भी पूरे कर रहा है.

Apache की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले सिर्फ दो साल में ही कंपनी ने 20 लाख Apache बाइक बेची हैं. साल 2023 में Apache की कुल बिक्री 50 लाख यूनिट थी. इसके बाद 2025 में यह आंकड़ा 60 लाख तक पहुंचा और अब 2026 में कंपनी ने 70 लाख यूनिट्स का नया रिकॉर्ड बना लिया है. यानी पिछले कुछ वर्षों में Apache की बिक्री लगातार तेज रफ्तार से बढ़ी है.
90 से ज्यादा देशों बिकती है बाइक
आज TVS Apache सीरीज में ग्राहकों के लिए कई मॉडल उपलब्ध हैं. इसकी शुरुआत Apache RTR 160 से होती है और सबसे प्रीमियम मॉडल Apache RR 310 है. कंपनी अपनी Apache बाइकों को 90 से ज्यादा देशों में बेच रही है, जिससे यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी काफी लोकप्रिय हो चुकी है.
2.78 लाख रुपये है टॉप मॉडल की कीमत
रिकॉर्ड बनाने वाली TVS Apache RR 310 में 312.2cc का सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 38 hp की पावर और 29 Nm का टॉर्क पैदा करता है. बाइक में 6स्पीड गियरबॉक्स, बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, क्रूज कंट्रोल, एक से ज्यादा राइडिंग मोड, 5इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.78 लाख रुपये है.
20 साल पहले लॉन्च हुई थी बाइक
कंपनी ने यह भी बताया कि Apache Owners Group में अब दुनियाभर के 5 लाख से ज्यादा सदस्य जुड़ चुके हैं. वहीं TVS के कुल ग्राहकों की संख्या 6.5 करोड़ से अधिक हो गई है. Apache ब्रांड की शुरुआत TVS Racing के अनुभव के आधार पर हुई थी. TVS Racing पिछले 44 साल से मोटरस्पोर्ट्स में एक्टिव है. इसी रेसिंग तकनीक को आम ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए करीब 20 साल पहले Apache ब्रांड लॉन्च किया गया था. आज यह सीरीज स्ट्रीट बाइक से लेकर फुलीफेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक तक कई विकल्पों में उपलब्ध है.
तीसरी सबसे बड़ी टूव्हीलर कंपनी
फिलहाल TVS दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूव्हीलर निर्माता कंपनी है. 70 लाख Apache बिक्री का यह रिकॉर्ड कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है और यह दिखाता है कि भारतीय ग्राहकों के साथसाथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी Apache की मांग लगातार बढ़ रही है.



