IndiaTrending

70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन, सपा नेता के चौथे निकाह पर बवाल

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र के कैला भट्टा निवासी सपा नेता और पूर्व पार्षद हाजी खलील ने 70 साल की उम्र में 20 वर्षीय यासमीन से चौथा निकाह किया है. इस शादी के बाद उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर उत्पीड़न और धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई. नाजरीन का आरोप है कि खलील मेहर में दी गई संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं. यह विवाद 1991 में हुए दूसरे निकाह के सच छिपाने, पूर्व की शादियों और कुल 11 बच्चों से जुड़ी पारिवारिक कलह के कारण पैदा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन, सपा नेता के चौथे निकाह पर बवाल
70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन, सपा नेता के चौथे निकाह पर बवाल

1991 में धोखे से किया था दूसरा निकाह

पीड़िता नाजरीन के अनुसार, उनका निकाह वर्ष 1991 में हाजी खलील से हुआ था. उस समय खलील ने यह बात छिपाई थी कि वह पहले से शादीशुदा हैं और पहली पत्नी से उनके आठ बच्चे हैं. नाजरीन से भी खलील के तीन बच्चे हैं. महिला का आरोप है कि खलील ने साल 2010 में तीसरा निकाह भी किया था, लेकिन संतान न होने पर उस पत्नी को तीन तलाक देकर अलग कर दिया था. अब 20 साल की नई दुल्हन आने से विवाद और बढ़ गया है.

नाजरीन ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिस प्रॉपर्टी पर वह काबिज हैं, वह उन्हें मेहर में मिली थी. अब हाजी खलील और उनकी चौथी पत्नी यासमीन की नजर उसी संपत्ति पर है. आरोप है कि दोनों मिलकर साजिश रच रहे हैं ताकि प्रॉपर्टी अपने नाम करा सकें. नाजरीन का दावा है कि विरोध करने पर उन्हें और उनके बेटे को घर से बाहर निकाल दिया गया. महिला ने अपनी और अपने बच्चों की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है.

विवादों से पुराना नाता रहा है हाजी खलील का

हाजी खलील गाजियाबाद की राजनीति का पुराना चेहरा हैं. वह वर्ष 1995 और 2000 में इस्लामनगर वार्ड से पार्षद रह चुके हैं. उन पर पहले भी नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जे के गंभीर आरोप लग चुके हैं. ताजा मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत मिल गई है और जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. 70 साल के नेता के इस चौथे निकाह और उसके बाद उपजे संपत्ति विवाद ने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply