दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को हुए हाईइंटेंसिटी VBIED ब्लास्ट में 11 लोगों की जान गई थी और कई लोग घायल हुए थे. इस विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. NIA की चार्जशीट में 10 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई डॉक्टर और प्रोफेशनल लोग के नाम हैं. NIA के मुताबिक, यह जांच केस RC21/2025/NIA/DLI के तहत की गई. एजेंसी ने इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस से अपने हाथ में ली थी. जांच के दौरान पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी को इस पूरे मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया गया है. उसकी धमाके में मौत हो चुकी थी और आरोपी डॉ. उमर उन नबी की पहचान DNA फिंगरप्रिंटिंग के जरिए की गई. जांच जम्मूकश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात तक फैली. चार्जशीट में 588 गवाह, 395 दस्तावेज और 200 से ज्यादा सबूत शामिल किए गए हैं.

#WATCH | Several accused arrested in the Delhi blast case are being produced before the NIA Special Court amid heavy security arrangements pic.twitter.com/T7tiOJUo1z
— ANI May 14, 2026
AGuH और AQIS से जुड़े थे
इस मामले के सभी आरोपी प्रतिबंधित आंतकी संगठन और अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े बताए गए हैं. NIA के मुताबिक, आरोपियों ने ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ चलाया था, जिसका मकसद भारत में शरिया शासन लागू करना था. जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि धमाके में इस्तेमाल किया गया विस्फोटक ट्राइएसीटोन ट्राइपरऑक्साइड था, जिसे आरोपियों ने गुप्त रूप से जरूरी सामग्री जुटाकर और कई प्रयोगों के बाद तैयार किया था.
खतरनाक हथियारों की अवैध खरीद
एजेंसी के अनुसार, आरोपियों ने रॉकेट और ड्रोन से लगाए जाने वाले IED पर भी प्रयोग किए थे, जिनका मकसद जम्मूकश्मीर और देश के दूसरे हिस्सों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना था. NIA की जांच में ये भी सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित हथियारों की अवैध खरीद में शामिल थे. इनमें AK47 राइफल, क्रिंकोव राइफल और देसी पिस्तौलें व जिंदा कारतूस शामिल थे.
कई जगहों पर विस्फोट की थी प्लानिंग
जांच एजेंसी ने बताया कि घटनास्थल के अलावा आरोपियों द्वारा चिन्हित कई जगहों, जिनमें अल फलाह यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद और जम्मूकश्मीर के कुछ स्थान शामिल हैं. इनपर फोरेंसिक जांच, वॉइस एनालिसिस और अन्य तकनीकी परीक्षण किए गए. जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने MMO एनोड, इलेक्ट्रिक सर्किट और स्विच जैसे विशेष लैब उपकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से खरीदे थे.
NIA ने कहा कि आरोपी देश के अन्य हिस्सों में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करने की योजना बना रहे थे, लेकिन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने से उनकी साजिश नाकाम हो गई. अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि जांच एजेंसी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जिनकी भूमिका जांच के दौरान सामने आई है.
लाल किला कार बम धमाके में चार्जशीट दायर…NIA ने 7,500 पेज की चार्जशीट दाखिल की
#delhiblast #NIA #LatestNews | @karunashankar pic.twitter.com/J1ooenRa3H
— TV9 Bharatvarsh May 14, 2026
लाल किला कार बम धमाके में चार्जशीट दायर…NIA ने 7,500 पेज की चार्जशीट दाखिल की


