IndiaUttar Pradesh

​8 अक्टूबर को अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा, हनुमानगढ़ी जाएंगे; क्या राम मंदिर भी?

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को अयोध्या आ रहे हैं. वह करीब एक घंटे अयोध्या में रहेंगे. इस दौरान वह हनुमानगढ़ी जाएंगे. पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में शामिल होंगे. लेकिन राम मंदिर नहीं जाएंगे. पार्टी कार्यालय से जारी कार्यक्रम की सूची में अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है.

​8 अक्टूबर को अखिलेश यादव का अयोध्या दौरा, हनुमानगढ़ी जाएंगे; क्या राम मंदिर भी?

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव आठ अक्टूबर की दोपहर 3:20 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर से वह अयोध्या जाएंगे. करीब 40 मिनट बाद उनका हेलीकॉप्टर महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरसाए रामलीला मैदान में उतरेगा. यहां से वह कार में सवार होकर शाम 4:20 बजे पवन पांडेय के कार्यक्रम में पहुंचेंगे. यह कार्यक्रम कृष्णापुर खानपुर रसूलाबाद में आयोजित हो रहा है.

हनुमानगढ़ी जाएंगे अखिलेश

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि श्रीमद भागवत कथा के बाद अखिलेश यादव अपनी सुविधा के मुताबिक वापसी करेंगे. हालांकि पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि वह हनुमान गढ़ी भी जाएंगे. जहां वह पवनपुत्र हनुमान जी का विधिवत पूजन करेंगे. हालांकि राम मंदिर जाने की उनकी कोई योजना नहीं है. पार्टी की ओर से अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे की मिनटटूमिनट कार्यक्रम भेज दिया गया है.

अयोध्या से सपा प्रत्याशी हैं पवन पांडेय

पार्टी सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पवन पांडेय को अयोध्या सीट से उम्मीदवार घोषित किया है. पिछले दिनों सपा की ओर से आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन के मंच से अखिलेश यादव ने पवन पांडेय की जीत का दावा भी किया था. अब पूर्व राज्यमंत्री और सपा नेता पवन पांडेय ने चुनावों से पहले इस श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया है. इस कथा के लिए उन्होंने क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर में डेढ़ लाख से अधिक निमंत्रण पत्र बांटे हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply