CrimeIndiaTrending

खूंटी के अड़की में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की हत्या, जंगल में फेंका शव

खूंटी के अड़की में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की हत्या, जंगल में फेंका शव

अड़की थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव की आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंकने का मामला सामने आया है। उसका शव रविवार को मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव के जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में उसके प्रेमी सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया है।

परिजनों के अनुसार, सीनिता और सागर के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था और दोनों साथ भी रहते थे। इसी दौरान सीनिता गर्भवती हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह सागर पर अपने साथ रखने का दबाव बना रही थी। इसी बीच सागर की नजदीकी दूसरी युवती से बढ़ गई और वह उसे ढुकू प्रथा के तहत अपने घर ले आया।

बताया गया कि इसकी जानकारी मिलने के बाद सीनिता 2 सितंबर को सागर के घर पंगुरा पहुंची थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। 6 सितंबर को पंगुरा जंगल में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम में उसके आठ माह की गर्भवती होने और गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत होने की पुष्टि हुई।

मुरहू थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने सागर ओड़ेया को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह सीनिता को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया और वहां उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply